1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इराक का दौरा करेंगे संयुक्त राष्ट्र अधिकारी स्टीफन ओब्रायन

इराक का दौरा करेंगे संयुक्त राष्ट्र अधिकारी स्टीफन ओब्रायन

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2015 10:15 am IST,  Updated : Jun 06, 2015 10:22 am IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के नवनियुक्त महासचिव स्टीफन ओब्रायन रविवार को तीन दिवसीय इराक दौरे की शुरुआत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने शुक्रवार को बताया, "ओब्रायन मानवाधिकार संबंधी कार्य

इराक का दौरा करेंगे...- India TV Hindi
इराक का दौरा करेंगे संयुक्त राष्ट्र अधिकारी स्टीफन ओब्रायन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के नवनियुक्त महासचिव स्टीफन ओब्रायन रविवार को तीन दिवसीय इराक दौरे की शुरुआत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने शुक्रवार को बताया, "ओब्रायन मानवाधिकार संबंधी कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे और वह विस्थापित परिवारों से मिलेंगे, तथा इराक तथा कुर्द के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दुजैरिक ने कहा, "इराक में मानवतावाद से जुड़ी स्थिति दयनीय है।"

संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, जनवरी से अब तक करीब 30 लाख इराकी विस्थापित हुए हैं और 80 लाख से अधिक को सहायता की जरूरत है।

सहायता एजेंसी को तत्काल जरूरत मंद लोगों तक पहुंचने की जरूत है।

प्रवक्ता ने कहा, "इस दौरे में इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि सहायता तथा जरूरतमंद की सुरक्षा के काम में किस तरह संयुक्त राष्ट्र और इसके मानवतावादी साझीदार इराक सरकार को बेहतर सहयोग दे सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश