1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र ने नाइजीरियाई सैन्य बैरक से 876 बच्चों को रिहा कराया

संयुक्त राष्ट्र ने नाइजीरियाई सैन्य बैरक से 876 बच्चों को रिहा कराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2016 11:50 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 11:50 am IST

लागोस: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र ने बोको हराम इस्लामी चरमपंथी समूह के संदिग्ध सहयोगियों के कब्जे वाली नाइजीरियाई सैन्य बैरक में बंधक बना कर रखे गए 876 बच्चों

photo credit EPA- India TV Hindi
photo credit EPA

लागोस: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र ने बोको हराम इस्लामी चरमपंथी समूह के संदिग्ध सहयोगियों के कब्जे वाली नाइजीरियाई सैन्य बैरक में बंधक बना कर रखे गए 876 बच्चों को रिहा करा लिया है। नाइजीरिया के लिए यूनीसेफ की प्रवक्ता डूने पोर्टर ने कल बताया कि एजेंसी को आशंका है कि पूर्वोत्तर मैदुगुरी शहर की इस बैरक में अभी 100 से अधिक और बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की रिहाई के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से बातचीत की रिपोर्ट आई हो। बहरहाल नाइजीरिया की सेना नियमित रूप से इस बारे में रिपोर्ट करती रहती है कि हिरासत में सैकड़ों लोगों में शामिल कितने बच्चों को बातचीत के बाद मुक्त कराया गया। उसका कहना है कि जिससे उन्होंने बातचीत की उनका बोको हराम से कोई संबंध नहीं है।

पश्चिम एवं मध्य अफ्रीका के लिए यूनीसेफ के निदेशक मैनुएल फॉन्टेन के अनुसार दिसंबर से करीब 876 बच्चों को रिहा कराया गया है। इन सभी बच्चों को बोको हराम ने उस वक्त बंधक बनाया था जब इन इलाकों को मुक्त कराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश