1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र ने 2020 का बजट तय किया, युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान

संयुक्त राष्ट्र ने 2020 का बजट तय किया, युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2019 11:47 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 11:47 am IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 2020 के लिए 3.07 अरब अमेरिकी डॉलर का अपना परिचालन बजट निर्धारित किया है।

United Nations- India TV Hindi
United Nations (File Photo) Image Source : AP

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 2020 के लिए 3.07 अरब अमेरिकी डॉलर का अपना परिचालन बजट निर्धारित किया है। बजट में पहली बार सीरिया और म्यामां में युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। अगले वर्ष का बजट 2019 से कुछ ज्यादा है। 2019 का बजट 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का था। 

राजनयिकों के मुताबिक बजट को संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की ओर से चलाये जाने वाले अतिरिक्त मिशनों, मंहगाई और विनिमय दर समायोजन की वजह से बढ़ाया गया है। इनमें यमन में पर्यवेक्षक मिशन, हैती में स्थापित एक राजनीतिक मिशन, 2011 में गृह युद्ध के बाद से सीरिया में हुए अपराधों की जांच और म्यामां में रोहिंग्या 

मुस्लिम अल्पसंख्यक पर 2017 की कड़ी कार्रवाई की जांच के लिए धनराशि शामिल हैं। पहली बार इस परिचालन बजट में सीरिया और म्यामां में अपराधों की जांच के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए पहले स्वैच्छिक योगदान से धनराशि जुटाई जाती थी। 

अब इसे 2020 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के बजट में स्थानांतरित किया जाएगा और इसके लिए 193 सदस्य देशों को अनिवार्य योगदान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश