1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को मूर्ख और कामचोर कहा

अमेरिका: ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को मूर्ख और कामचोर कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 01:31 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

United States: Donald Trump calls Rex Tillerson 'dumb as a rock' | AP File- India TV Hindi
United States: Donald Trump calls Rex Tillerson 'dumb as a rock' | AP File

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने टिलरसन को बेहद मूर्ख और कामचोर बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान टिलरसन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप उन्हें लगातार अवैध फैसले लेने के लिए मजबूर करते थे। ट्रंप ने यह बयान देने की ही दिन मौजूदा विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो के काम की तारीफ की। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘माइक पॉम्पियो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे उनपर गर्व है। उनके पूर्ववर्ती रेक्स टिलरसन के पास जरूरी मानसिक क्षमता नहीं थी। वह (टिलरसन) मूर्ख थे और मैं उनसे जल्दी छुटकारा नहीं पा सका।’ टिलरसन ने सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा था, ‘मैं उनसे रोजाना कहता था कि आप ऐसा नहीं कर सकते, हमें इस बारे में बात करनी चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं। शायद इस बात को लेकर ट्रंप मुझसे ऊब गए थे।’

उन्होंने कहा,‘एक्सन मोबाइल कारपोरेशन जैसी बेहद अनुशासित और प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने वाली कंपनी में काम करने के बाद एक ऐसे व्यक्ति के लिए काम करना, जो बेहद अनुशासनहीन है, जो बिल्कुल पढ़ना नहीं चाहता, जो ब्रीफिंग और रिपोर्ट तक नहीं पढ़ता और जो किसी भी बात के विवरण और तह तक नहीं जाना चाहता़, मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।’ टिलरसन ट्रंप प्रशासन के प्रथम विदेश मंत्री थे। जब टिलरसन का नाम इस पद के लिए तय किया गया तब तक उन दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश