ब्रासीलिया: ब्राजील ने देश में सीरियाई शरणार्थियों के लिए अपने विशेष वीजा के नवीनीकरण की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील सरकार द्वारा जारी आपात मानवीय वीजा की मियाद समाप्त होने वाली है और वीजा का नवीनीकरण दो साल के लिए मान्य होगा। शरणार्थियों की राष्ट्रीय समिति (सीओएनएआरई) ने सोमवार को कहा, सीरियाई शरणार्थियों को विशेष वीजा प्राप्त करने के लिए केवल अपनी पहचान और राष्ट्रीयता के प्रमाण पेश करने होंगे।
सीरियाई देश के भीतर स्वतंत्र रूप से कहीं भी विचरण कर सकते हैं, और लगभग 70 प्रतिशत सीरियाई साओ पाउलो में बस गए हैं। CONARI के मुताबिक, वर्तमान में ब्राजील में 81 देशों के 7,700 से अधिक शरणार्थी हैं, जिसमें 2,900 सीरिया के हैं। इसके अलावा अभी कई सारे वीजा आवेदन लंबित हैं, लिहाजा यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें: ब्राजील में 10 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया