1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने को कहा

अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2018 09:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2018 09:58 am IST

कुरैशी ने दो अक्टूबर को वाशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ मुलाकात की थी। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल्टन ने बैठकों को उपयोगी बताया।

अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने को कहा- India TV Hindi
अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने को कहा

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ इस सप्ताह हुयी बैठक में इस साल की शुरूआत से सुरक्षा सहायता रोकने और आतंकवादियों के खिलाफ नये सिरे से प्रभावी अभियान के महत्व पर चर्चा की। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

कुरैशी ने दो अक्टूबर को वाशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ मुलाकात की थी। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल्टन ने बैठकों को उपयोगी बताया।

पाकिस्तान को सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर बोल्टन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने विदेश मंत्री से इसपर चर्चा की।’’

बोल्टन ने बताया, ‘‘हमने निश्चित रूप से सुरक्षा सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से नये सिरे से प्रभावी अभियान चलाए जाने के महत्व पर बातचीत की।’’ उन्होंने बताया कि इसके अलावा हमने कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

बोल्टन ने कहा, ‘‘कुछ हफ्ते पहले माइक पोम्पिओ की पाकिस्तान यात्रा के बाद मेरा मानना है कि एक चीज जिसपर हम जोर देना चाहते थे, वह यह है कि हमें वहां की नयी सरकार से उम्मीदें हैं और हम नयी शुरूआत करेंगे और आगे बढ़ेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश