1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का 81 वर्ष की उम्र में निधन

अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का 81 वर्ष की उम्र में निधन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2018 08:43 am IST,  Updated : Aug 26, 2018 09:21 am IST

अमेरिकी सीनेटर व वियतनाम युद्ध के नायक जॉन मैक्केन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन- India TV Hindi
अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का 81 वर्ष की उम्र में निधन Image Source : एपी

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर व वियतनाम युद्ध के नायक जॉन मैक्केन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीबीसी ने बताया कि कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने शनिवार को पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी के बीच अंतिम सांस ली।

वह जुलाई 2017 से ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उनके परिवार ने कहा कि दिसंबर में वाशिंगटन छोड़कर चले जाने वाले मैक्केन ने शुक्रवार को इलाज बंद कराने का फैसला किया था। छह बार सीनेटर रहे मैक्केन को 2008 में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश