1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने रद्द कर दिया इस देश के 100 से अधिक अधिकारियों का वीजा, मच गया हड़कंप; जानें पूरा मामला

अमेरिका ने रद्द कर दिया इस देश के 100 से अधिक अधिकारियों का वीजा, मच गया हड़कंप; जानें पूरा मामला

 Published : Aug 20, 2023 11:26 am IST,  Updated : Aug 20, 2023 11:26 am IST

अमेरिका ने निकारगुआ के 100 से अधिक अधिकारियों का आनन-फानन में वीजा रद्द कर दिया है। इससे सनसनी फैल गई है। आरोप है कि अमेरिका की चेतावनी के बावजूद निकारगुआ ने ओर्टेगा का समर्थन किया था।

प्रतीकात्मक- India TV Hindi
प्रतीकात्मक Image Source : AP

अमेरिका ने निकारगुआ के 100 अधिक अधिकारियों का वीजा अचानक रद्द कर दिया है। इससे हड़कंप मच गया है। अब इन अधिकारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अमेरिका ने ऐसा क्यों किया। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल अमेरिका के विदेश विभाग ने निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार का समर्थन करने के लिए उसे पहले ही चेतावनी दी थी। इसी के चलते मध्य अमेरिकी देश निकारगुआ के 100 से अधिक अधिकारियों पर शनिवार को वीजा पाबंदियां लगा दी गई हैं।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उनके कार्यालय ने ‘‘निकारागुआ के उन 100 अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाने के लिए कदम उठाए हैं, जिन्होंने निकारागुआ के नागरिकों के मानव अधिकारों का दमन किया और लोकतंत्र को कमजोर किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से बिशप रोलैंडो अल्वारेज तथा अनुचित तरीके से हिरासत में लिए सभी लोगों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की मांग करते हैं।’’ निकारागुआ सरकार के कटु आलोचक बिशप रोलैंडो अल्वारेज को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की कथित तौर पर मदद करने के लिए ओर्टेगा सरकार ने जेल में डाल दिया है। उन्हें 26 साल की सजा सुनायी गयी है।

ओर्टेगा की सरकार विपक्ष के कई नेताओं को डाल चुकी है जेल में

अमेरिका के अनुसार ओर्टेगा की सरकार निरंकुश है। वह विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाल चुकी है। इसके बावजूद निकारगुआ ने उसका समर्थन किया। जबकि अमेरिका इस बारे में निकारगुआ को पहले ही चेतावनी दे चुका था। ओर्टेगा ने 2021 के चुनाव में लगातार चौथी बार जीतने के लिए विपक्ष के कई नेताओं को भी जेल में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले भी निकारागुआ के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही विपक्षी नेताओं तथा सांसदों को सजा सुनाने वाले न्यायाधीशों के वीजा रद्द किए थे।  (एपी)

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के फैसलाबाद में यात्री बस में लगी भयानक आग, 16 लोगों की मौत और 15 घायल

जेलेंस्की स्वीडन से लाने गए थे युद्धक हथियार, इधर रूस ने कर दिया उत्तरी यूक्रेन पर मिसाइल वार...7 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश