1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वेनेजुएला में बवाल के बीच ट्रंप और उनकी पत्नी ने एलन मस्क के साथ किया डिनर, सामने आई तस्वीर

वेनेजुएला में बवाल के बीच ट्रंप और उनकी पत्नी ने एलन मस्क के साथ किया डिनर, सामने आई तस्वीर

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 05, 2026 07:04 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 07:20 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ डिनर किया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

Elon Musk- India TV Hindi
ट्रंप और उनकी पत्नी ने एलन मस्क के साथ किया डिनर Image Source : X@ELONMUSK

वाशिंगटन: एक तरफ अमेरिका की कार्रवाई की वजह से वेनेजुएला में बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ डिनर पर गए हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ बीती रात का डिनर किया। 

एलन मस्क ने खुद डिनर की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कल रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ शानदार डिनर किया, 2026 बहुत ही शानदार होने वाला है!"

मादुरो से है एलन मस्क की पुरानी दुश्मनी

यहां ये बात दिलचस्प है कि एलन मस्क और वेनेजुएला के प्रमुख नेता निकोलस मादुरो की पुरानी दुश्मनी है और मस्क, ट्रंप के साथ ऐसे वक्त में बैठकर डिनर कर रहे हैं, जब ट्रंप ने मादुरो पर अटैकिंग रुख अपनाया हुआ है। जब मादुरो की गिरफ्तारी हुई थी, तब भी एलन मस्क ने ट्रंप को बधाई दी थी। 

दरअसल ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, "अमेरिका सेना ने गुप्त अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है।" ट्रंप के इस बयान के बाद एलन मस्क ने खुशी जाहिर की थी और एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "बधाई हो राष्ट्रपति ट्रंप, ये पूरी दुनिया के लिए एक जीत है। हर जगह मौजूद दुष्ट तानाशाहों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। वेनेजुएला समृद्धि और खुशहाली की हकदार है।" 

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद मस्क ने किया था बड़ा ऐलान

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने वेनेजुएला के नागरिकों को एक महीने के लिए फ्री इंटरनेट देने का भी ऐलान किया था। 

मादुरो ने मस्क को बताया था अपना कट्टर दुश्मन

गौरतलब है कि मादुरो ने मस्क को अपना कट्टर दुश्मन बताया था और वेनेजुएला में एक्स पर बैन लगाया था। मस्क भी मादुरो को तानाशाह बताते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश