1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मैक्सिको में बड़ा हादसा, खाई में गिर गई बस,17 यात्रियों की मौत, 6 भारतीयों सहित 40 यात्री थे सवार

मैक्सिको में बड़ा हादसा, खाई में गिर गई बस,17 यात्रियों की मौत, 6 भारतीयों सहित 40 यात्री थे सवार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 04, 2023 09:26 am IST,  Updated : Aug 04, 2023 09:26 am IST

खाई करीब लगभग 50 मीटर गहरी थी। मरने वालों में 14 वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। बस में 40 यात्री सवार थे।

मैक्सिको में बड़ा हादसा, खाई में गिर गई बस- India TV Hindi
मैक्सिको में बड़ा हादसा, खाई में गिर गई बस Image Source : FILE

Mexico Bus Accident: अमेरिका के पड़ोसी देश मैक्सिको में एक दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी मैक्सिको में गुरुवार को एक यात्री बस राजमार्ग के समीप हादसे ​की शिकार हो गई। बस खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 17 लोगों की मौत हो गई। बस में 6 भारतीय सहित 40 यात्री सवार थे। इस घटना में करीब 22 अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

नायरिट राज्य के सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने बताया कि बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। खाई करीब लगभग 50 मीटर (164 फीट) गहरी थी। मरने वालों में 14 वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। बस में 40 यात्री सवार थे। सभी तिजुआना की ओर जा रहे थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि बस राज्य राजधानी के बाहर राजमार्ग पर बैरंका  ब्लैंका के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। 

पिछले महीने बस दुर्घटना में 29 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले पिछले महीने दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक बस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी में दक्षिण और मध्य अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही एक बस मध्य मेक्सिको में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।

50 मीटर गहरी खाई में गिरी थी बस

नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने कहा कि बचाव अभियान काफी कठिन रहा, क्योंकि बस करीब 50 मीटर गहरे खाई में गिरी थी। उन्होंने कहा कि 17 मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश