1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डेनमार्क की पीएम ने दी अमेरिका को नसीहत, कहा 'आप किसी सहयोगी की जासूसी नहीं कर सकते'

डेनमार्क की पीएम ने दी अमेरिका को नसीहत, कहा 'आप किसी सहयोगी की जासूसी नहीं कर सकते'

 Published : May 09, 2025 04:54 pm IST,  Updated : May 09, 2025 04:54 pm IST

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमेरिका को लेकर बड़ी बात कही है। इससे पहले फ्रेडरिक्सन ने डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को खरीदने वाले बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया थी।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन- India TV Hindi
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन Image Source : AP

ओस्लो: अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड की खुफिया जानकारी एकत्र करने संबंधी खबरों के बीच, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने बड़ा बयान दिया है। फ्रेडरिक्सन ने अमेरिका को नसीहत देते हुए कहा,‘‘आप किसी सहयोगी के खिलाफ जासूसी नहीं कर सकते।’’  ग्रीनलैंड, डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर है। 

रिपोर्ट में कही गई ये बात

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के नेतृत्व में बैठक हुई थी। इस बैठक में अधिकारियों ने खुफिया एजेंसी प्रमुखों को ग्रीनलैंड के स्वतंत्रता आंदोलन और वहां अमेरिकी संसाधनों के दोहन को लेकर लोगों की भावनाओं के बारे में अधिक जानकारी जुटाने का निर्देश दिया था। डेनमार्क ने अपने देश में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक को तलब कर उनसे इस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है। 

तुलसी गबार्ड के कार्यालय ने क्या कहा

समाचार पत्र ने रिपोर्ट में अमेरिका के इस कदम से परिचित दो अधिकारियों का हवाला दिया, जिनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। ‘जर्नल’ की रिपोर्ट के बारे में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में गबार्ड के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वॉल स्ट्रीट जर्नल को उन तत्वों की सहायता करने में शर्म आनी चाहिए जो खुफिया जानकारी लीक करके और राजनीति करके राष्ट्रपति को कमजोर करना चाहते हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘वो कानून तोड़ रहे हैं और हमारे देश की सुरक्षा एवं लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। जो लोग गोपनीय जानकारी लीक करते हैं, उन्हें खोजा जाएगा और कानून के तहत पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’ 

'ग्रीनलैंड संपत्ति नहीं है जिसे कोई खरीद सके'

ग्रीनलैंड की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने पिछले महीने कहा था कि ग्रीनलैंड के बारे में अमेरिका के बयान अपमानजनक हैं और यह ‘ऐसी संपत्ति नहीं है जिसे कोई खरीद सके।’ (एपी)

यह भी पढ़ें:

ख्वाजा आसिफ की नई पैंतरेबाजी, भारत के ड्रोन अटैक पर जो कहा सुनकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Operation Sindoor का असर, इमरान खान को जेल में सताने लगा ड्रोन हमले का डर; आगे जो हुआ वो भी जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश