1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब दुनिया के देशों को दी धमकी, बोले- 'रूस के साथ किया व्यापार तो...'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब दुनिया के देशों को दी धमकी, बोले- 'रूस के साथ किया व्यापार तो...'

 Published : Nov 17, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 04:55 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने को लेकर अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हर कोशिश असफल साबित हुई है। इस बीच ट्रंप ने दुनिया के देशों को कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी है। चलिए आपको बताते हैं कि ट्रंप ने कहा क्या है।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : AP

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो भी देश रूस के साथ व्यापार करेगा, उस पर ‘बहुत कड़ी पाबंदियां’ लगाई जाएंगी। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन और रिपब्लिकन सांसद मॉस्को को निशाना बनाने वाले कड़े कानून पर आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस की ओर से उपाय लागू करने का समय आ गया है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि वो ऐसा कर रहे हैं और यह ठीक है।’’

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘रूस के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश पर बहुत कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। वो उसमें ईरान को भी शामिल कर सकते हैं, यह सुझाव मैंने दिया था।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया, ‘‘तो कोई भी देश जो रूस के साथ व्यापार करेगा, उसे बहुत कड़ी पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। हम इसमें ईरान को भी शामिल कर सकते हैं।’’ 

ट्रंप ने भारत पर लगाया है 50 प्रतिशत शुल्क

ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है जो दुनिया में सबसे अधिक शुल्कों में से एक है। इसमें रूसी तेल की खरीद को लेकर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। सांसद लिंडसे ग्राहम द्वारा पेश किए गए एक विधेयक में रूसी तेल की खरीद और बिक्री पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को संसद की विदेश संबंध समिति में लगभग सर्वसम्मत समर्थन मिला है। ग्राहम और सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल ने संयुक्त रूप से ‘‘रूस प्रतिबंध अधिनियम 2025’’ पेश किया है, जिसका मकसद उन “देशों पर शुल्क और प्रतिबंध लगाना है जो यूक्रेन में पुतिन के बर्बर युद्ध को जारी रखने के लिए धन मुहैया कराते हैं।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

नौकरी गई तो चलाने लगा उबर, हैरान कर देगी भारत में जन्मे अमेरिकी नागरिक की दास्तान

जैश आतंकी मसूद कर रहा बहकी-बहकी बातें, खुद को बताया एलन मस्क और मार्क ज़ुकरबर्ग से अमीर, बोला- 'जिहाद के लिए...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश