1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Iran US Conflict: फिर सुलगा Hormuz! ट्रंप का दावा- अमेरिकी विध्वंसक पोतों ने मार गिराए ईरान के ड्रोन और बोट, परमाणु हथियार को लेकर धमकी भी दी

Iran US Conflict: फिर सुलगा Hormuz! ट्रंप का दावा- अमेरिकी विध्वंसक पोतों ने मार गिराए ईरान के ड्रोन और बोट, परमाणु हथियार को लेकर धमकी भी दी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 08, 2026 06:59 am IST,  Updated : May 08, 2026 07:09 am IST

शांति की कोशिशों के बीच ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के 3 विध्वंसक पोतों पर हमला करने ईरान के कई ड्रोन और छोटी-छोटी बोट्स आई थीं। इस दौरान, ईरानी ड्रोन और उनकी बोट्स को समंदर में डुबो दिया गया।

donald trump iran- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी। Image Source : AP (फाइल फोटो)

Strait Of Hormuz Clash: अमेरिका-ईरान के बीच शांति प्रस्ताव पर बात बनने की उम्मीदों को झटका लगा है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि उनके 3 वर्ल्ड क्लास अमेरिकी विध्वंसक पोत, भारी गोलाबारी के बीच Strait Of Hormuz से कामयाबी से निकल गए हैं। उनके तीनों विध्वंसक पोतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इस दौरान ईरानी हमलावरों को भारी क्षति हुई है। जानें ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल के पोस्ट में क्या-क्या बताया।

अमेरिकी पोत ने तबाह कर डालीं ईरानी बोट्स

डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट के मुताबिक, ईरान की कई छोटी बोट्स पूरी तरह से तबाह हो गई हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान की तबाह हो चुकी नौसेना की जगह लेने के लिए किया जा रहा था। ये बोट्स समुद्र की गहराई में डूब गई हैं। अमेरिका के विध्वंसक पोतों पर उन्होंने मिसाइलें दागी थीं, लेकिन उन्हें आसानी से मार गिराया गया।

तितलियों की तरह मार गिराए दुश्मन ड्रोन

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि इसी प्रकार, ईरान के ड्रोन आए और हवा में ही जलकर राख बन गए। वे समंदर में इतनी खूबसूरती से गिरे, मानो कोई तितली अपनी कब्र में गिर रही हो। हालांकि, अगर कोई दूसरा सामान्य देश होता तो, इन विध्वंसक पोतों को वहां से गुजरने देता, लेकिन ईरान कोई सामान्य देश नहीं है।

ईरान की लीडरशिप पर ट्रंप का तंज

उनकी लीडरशिप पागल लोग कर रहे हैं, और यदि उन्हें परमाणु हथियार प्रयोग करने का मौका मिलता, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसा कर देते। लेकिन उनको यह मौका कभी नहीं मिलेगा और, जिस प्रकार हमने आज उन्हें दोबारा हरा दिया, फ्यूचर में हम उन्हें और भी बुरी प्रकार और हिंसक ढंग से हरा देंगे।

नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल हुए 3 विध्वंसक पोत

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे जल्द से जल्द डील नहीं करते हैं तो हमारे तीनों विध्वंसक पोत, अपने शानदार दल के साथ, अब हमारी नौसैनिक नाकेबंदी में दोबारा शामिल हो जाएंगे, जो असल में 'स्टील की दीवार' जैसे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश