1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक नहीं किया तो भूल जाइए US का वीजा, अमेरिका ने जारी किया फरमान

सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक नहीं किया तो भूल जाइए US का वीजा, अमेरिका ने जारी किया फरमान

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 23, 2025 08:05 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 08:10 pm IST

संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी वीजा जांच प्रक्रिया को और भी मजबूत करने के लिए एक ऐसा फैसला लिया है जो आप सभी को जान लेना चाहिए। अब F,M और J गैर-प्रवासी (non-immigrant) वीजा पाने के लिए आपको सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करना होगा।

US Visa norms, New rules for US Visa- India TV Hindi
अमेरिका का वीजा चाहिए तो सोशल मीडिया अकाउंट करना होगा पब्लिक Image Source : FREEPIK

US ने अपनी वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रिया को और भी मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। इस कदम के तहत अब अगर आप F, M या फिर J गैर-आप्रवासी वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं तो फिर आपके सोशल मीडिया अकाउंट का पब्लिक होना जरूर है। सभी लोगों को जो इन ऊपर बताए गए वीजा के लिए आवदेन कर रहे हैं उन्हें सेटिंग में जाकर अपने अकाउंट को पब्लिक करना होगा ताकि अमेरिकी कानून के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में उनकी पहचान और स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए आवश्यक जांच की जा सके। इसके लिए भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट डालते हुए इसकी जानकारी दी है और साथ में यह भी कहा है कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अमेरिकी दूतावास ने पोस्ट में क्या कहा?

एक्स प्लेटफॉर्म पर भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने लिखा, 'तत्काल प्रभाव से F, M या J गैर-आप्रवासी वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीयता सेटिंग को सार्वजनिक कर दें ताकि अमेरिकी कानून के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में उनकी पहचान और स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए आवश्यक जांच की जा सके।

पोस्ट में आगे यह कहा गया

उस पोस्ट में फोटो पर टेक्स्ट लिखते हुए कहा गया है, 'हर एक वीजा का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा निर्णय होता है। एक अन्य फोटो में लिखा है, '2019 से संयुक्त राज्य अमेरिका ने वीजा आवेदकों को आप्रवासी और गैर-आप्रवासी वीजा आवेदन पत्रों पर सोशल मीडिया की जानकारी देना जरूरी कर दिया है। हम सभी मौजूद जानकारियों का इस्तेमाल अपनी वीजा स्क्रीनिंग में और उन वीजा आवेदकों की पहचान करने के लिए करते हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हैं और इसमें  वे लोग भी शामिल हैं जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

यहां देखें वह पोस्ट

ये भी पढ़ें-

अमित शाह की टिप्पणी से बिलबिलाया पाकिस्तान, बिलावल बोले- 'भारत ने सिंधु नदी का जल रोका तो पाकिस्तान युद्ध करेगा'

एयर इंडिया कनिष्क विस्फोट में मारे गए लोगों को आयरलैंड में दी गई श्रद्धांजलि, भारत से शामिल हुए ये नेता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश