1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. NSA अजित डोभाल के अमेरिका दौरे से पहले बाइडन प्रशासन का बड़ा बयान, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

NSA अजित डोभाल के अमेरिका दौरे से पहले बाइडन प्रशासन का बड़ा बयान, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

 Published : Jan 27, 2023 09:12 am IST,  Updated : Jan 27, 2023 09:12 am IST

NSA अजित डोभाल के अमेरिका पहुंचने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन Image Source : AP

वाशिंगटन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन सहित टॉप अमेरिकी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण दौरे पर वाशिंगटन जा रहे हैं। डोभाल के अमेरिका पहुंचने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है। इसमें व्यापार क्षेत्र भी शामिल है।" 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा, "और हां, इसमें सुरक्षा सहयोग भी शामिल है। तकनीकी सहयोग भी इसका हिस्सा है।" पटेल ने कहा कि वह आगामी बैठकों के मद्देनजर इस पर अधिक जानकारी नहीं देना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "यह (भारत-अमेरिका संबंध) हमारे लिए निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।"

भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में अमेरिका अहम सहयोगी

इससे पहले कल अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने गुरुवार को वाशिंगटन में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कहा कि भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में अमेरिका उसका अहम सहयोगी रहा है। संधू ने भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना और सांसद थानेदार के साथ यहां भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। राजदूत ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देश स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ ऊर्जा, सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में आपसी आदान-प्रदान से लाभान्वित हो रहे हैं।" 

ये भी पढ़ें-

जानें क्यों पड़ा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर FBI का छापा?... 13 घंटे तक हुई पड़ताल

बाइडन ने स्वीकारा पुतिन का चैलेंज, यूक्रेन को ये हथियार देकर फिर भड़का दी भीषण जंग की आग
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश