1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतीय मूल की महिला Google कर्मी की गोली मारकर हत्या, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला Google कर्मी की गोली मारकर हत्या, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 12, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 02:59 pm IST

अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल की एक महिला की पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला गूगल की कर्मचारी थीं। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

भारतीय मूल की महिला की हत्या।- India TV Hindi
भारतीय मूल की महिला की हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के कॉब काउंटी में भारतीय-अमेरिकी और गूगल की कर्मचारी शीतल व्रजेसियन की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। लॉरेल क्रीक ट्रेल पर स्थित इस जोड़े के घर पर हुई गोलीबारी में व्रजेसियन का बेटा जेसन घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति किर्क बी व्रजेसियन को अटलांटा के पास कॉब काउंटी में परिवार के घर से गिरफ्तार किया गया। किर्क के अभी कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में बिना ज़मानत के हिरासत में रखा गया है।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों को शाम 8 बजे से कुछ समय पहले घर पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को घर के अंदर 57 वर्षीय शीतल व्रजेसियन मिलीं, जिन्हें कई गोलियां लगी थीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि किर्क को घरेलू झगड़े के दौरान भारतीय मूल की अपनी पत्नी की हत्या करके के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी पत्नी गूगल में सीनियर इंजीनियर थीं।

फॉक्स न्यूज के अनुसार, मंगलवार रात कॉब काउंटी में परिवार के घर पर गोलीबारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के बाहर दंपत्ति का बेटा, जेसन व्रजेसियन, गोली लगने से घायल हालत में मिला। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घर के अंदर, पुलिस को 57 वर्षीय शीतल व्रजेसियन गोली लगने से घायल हालत में मिलीं। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांचकर्ताओं द्वारा अपराध स्थल की जांच के दौरान कई घंटों तक इलाके की घेराबंदी रही।

घरेलू विवाद की जांच

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर ही शीतल के पति किर्क व्रजेसियन को गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या, गंभीर मारपीट के दो मामलों और अपराध के दौरान हथियार रखने के दो मामलों में आरोप लगाए गए हैं। जांचकर्ताओं ने बताया कि गोलीबारी घरेलू विवाद के बाद हुई, हालांकि घटना के पीछे का असली मकसद अभी भी जांच का विषय है। इस घटना ने आम तौर पर शांत रहने वाले इलाके के निवासियों को स्तब्ध कर दिया है।

कौन थीं शीतल व्रजेसियन?

शीतल व्रजेसियन Google में एक इंजीनियरिंग लीडर थीं और उन्हें टेक्नोलॉजी सेक्टर में 20 से ज़्यादा वर्षों का अनुभव था। Google में शामिल होने से पहले, उन्होंने होम डिपो (Home Depot) के ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए मोबाइल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहलों का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने रिटेलर के होम डेकोर और फर्निशिंग सेगमेंट को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल के अनुसार, शीतल ने अमेरिका आने से पहले अपना बचपन इंग्लैंड, भारत और घाना में बिताया था। उन्होंने 1994 में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की थी। सहकर्मियों और रिपोर्ट्स ने उन्हें एक जुनूनी मेंटर के तौर पर बताया है, जो विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर बनाने वाली महिलाओं को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित और उनका समर्थन करती थीं।

यह भी पढ़ें-

ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; भारत ने जारी किया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश