1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Indian student assaulted in US: अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ मारपीट और बदसलूकी, स्कूल ने पीड़ित छात्र को ही किया सस्पेंड

Indian student assaulted in US: अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ मारपीट और बदसलूकी, स्कूल ने पीड़ित छात्र को ही किया सस्पेंड

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 18, 2022 01:00 pm IST,  Updated : May 18, 2022 01:00 pm IST

अमेरिका के टेक्सास से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां के एक स्कूल में भारतीय छात्र के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक गोरा लड़का भारतीय छात्र का गला दबाते दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले में स्कूल की कार्रवाई में भी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया है।

 Indian student assaulted in US- India TV Hindi
  Indian student assaulted in US Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ मारपीट और बदसलूकी
  • वीडियो में एक गोरा लड़का भारतीय छात्र का गला दबाते दिखाई दे रहा है
  • क्लासमेट्स ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया

Indian student assaulted in US: अमेरिका के टेक्सास से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां के एक स्कूल में भारतीय छात्र के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक गोरा लड़का भारतीय छात्र का गला दबाते दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले में स्कूल की कार्रवाई में भी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया है। जिसको लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है। स्कूल ने गला दबाने वाले छात्र को मात्र एक दिन की सज़ा दी है, जबकि प्रताड़ित होने वाले भारतीय छात्र को तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। 

पीड़ित छात्र को स्कूल ने किया सस्पेंड

नॉर्थ अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स ने ट्वीट कर बताया कि इस घटना के बाद स्कूल ने भारतीय बच्चे को तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है, जबकि उसके साथ बदसलूकी करने वाले छात्र को मात्र एक दिन के लिए ही सस्पेंड किया गया है। स्कूल के इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।  

11 मई को डलास के कोपेल मिडिल स्कूल में हुई घटना

घटना 11 मई को डलास के कोपेल मिडिल स्कूल में हुई। बच्चे के क्लासमेट्स ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोरा बच्चा बेंच पर बैठे भारतीय-अमेरिकी छात्र की तरफ आता है और उसे खड़ा होने को कहता है। जब वह उसकी बात नहीं मानता है तो गोरा अमेरिकी बच्चा नाराज होकर पीछे से उसका गला दबाने लगते है।  कोहनी से भी चोट पहुंचाता है और सीट से नीचे गिरा देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश