1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. किस्मत हो तो ऐसी! जिंदगी में पहली बार खरीदा लॉटरी का टिकट, और जीत लिए 3 करोड़ रुपये

किस्मत हो तो ऐसी! जिंदगी में पहली बार खरीदा लॉटरी का टिकट, और जीत लिए 3 करोड़ रुपये

 Published : Jun 10, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Jun 10, 2023 04:06 pm IST

अमेरिका में एक शख्स ने अपनी जिंदगी में खरीदे गए पहले ही लॉटरी टिकट से 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जीत ली।

Odd, Weird, Funny, Lottery, jackpot, Big Lottery Win- India TV Hindi
अमेरिका में लॉटरी काफी लोकप्रिय है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

न्यूयॉर्क: अमेरिका के साऊथ कैरोलाइना के रहने वाले एक शख्स ने 3.75 लाख डॉलर यानी कि 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लॉटरी जीती है। खास बात यह है कि इस शख्स ने इससे पहले कभी भी लॉटरी का टिकट नहीं खरीदा था। उसने जिंदगी में पहली बार लॉटरी का कोई टिकट खरीदा और 3 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम जीत ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉटरी जीतने के बाद शख्स ने सिर्फ इतना कहा कि यह एक अच्छा अनुभव रहा।

'मुझे नहीं पता कि फिर कभी लॉटरी का टिकट खरीदूंगा या नहीं'

हैरानी की बात यह भी है कि लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीतने के बावजूद शख्स ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह फिर कभी इसका टिकट खरीदेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, 'मेरा सारा ध्यान जीते गए पैसों को सही जगह लगाने पर है। मुझे नहीं पता कि मैं फिर कभी लॉटरी टिकट खरीदूंगा या नहीं। इनाम जीतने के बाद से वैसे भी मैंने कोई लॉटरी टिकट नहीं खरीदा है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने 10 डॉलर का माइटी जंबो डक्स स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा था, जिसपर उसे 3.75 लाख रुपये इनाम मिला।

एक शख्स ने छुट्टे पैसों से जीती थी 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी
इससे पहले साऊथ कैरोलाइना के ही एक शख्स ने छुट्टे पैसों से 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी। दरअसल, यह शख्स कुछ सामान खरीदने एक दुकान पर गया था, जहां से उसे लगभग 10 डॉलर के छुट्टे मिले थे। उसने सोचा कि क्यों न इन पैसों से लॉटरी ही खेल ली जाए। उसने कुछ टिकट खरीदे, और जब नतीजे सामने आए तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। उसने 3 लाख डॉलर यानी कि करीब 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी। इन दोनों खबरों के बारे में जानकर तो ऐसा ही लगता है कि वाकई में ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश