1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में खुली शख्स की किस्मत, लॉटरी के दूसरे ही टिकट से जीता 2 करोड़ का इनाम

अमेरिका में खुली शख्स की किस्मत, लॉटरी के दूसरे ही टिकट से जीता 2 करोड़ का इनाम

 Published : Nov 01, 2022 09:04 am IST,  Updated : Nov 18, 2022 09:37 am IST

​दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिन पर किस्मत कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहती है। नॉर्थ कैरोलाइना के बिली प्रुएट भी एक ऐसे ही शख्स हैं। बिली ने जिंदगी में लॉटरी का दूसरा ही टिकट खरीदा और उसपर उन्हें पूरे 2 करोड़ रुपये का इनाम निकल गया।

Lottery News, Lottery Jackpot News, North Carolina Lottery News, United States Lottery News- India TV Hindi
बिली प्रुएट ने कुल 2.5 लाख डॉलर का इनाम जीता है। Image Source : NORTH CAROLINA EDUCATION LOTTERY

वॉशिंगटन: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना के रहने वाले एक शख्स ने 2 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। खास बात यह है कि उसने यह इनाम अपनी पूरी जिंदगी में खरीदे गए दूसरे लॉटरी टिकट पर ही जीता है। इस खबर को सुनने के बाद तमाम लोगों को बिली प्रुएट नाम के इस शख्स की किस्मत से रश्क हो रहा है। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद बिली ने कहा कि उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने इतना बड़ा इनाम जीत लिया है।

बिली ने खरीदा था स्क्रैच-ऑफ टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56 साल के बिली नॉर्थ कैरोलाइना के शेल्बी में रहते हैं। बिली ने नॉर्थ कैरोलाइना लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने शेल्बी के वॉशबर्न स्विच रोड पर स्थित हैरी’ज क्विक शॉप से मेगा बक्स लिमिटेड एडिशन का स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा था। उन्होंने बताया कि पूरी जिंदगी में यह उनके द्वारा खरीदा गया सिर्फ दूसरा टिकट था और इस पर उन्हें पूरे 2,50,000 डॉलर का इनाम निकला। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 2 करोड़ बैठती है।

‘गर्लफ्रेंड को अच्छा-सा गिफ्ट दे पाऊंगा’
जाहिर सी बात है कि इनाम जीतने के बाद बिली काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल जोर-जोर से धड़क रहा था। मैं पूरी रात सो भी नहीं पाया।’ बिली ने बताया कि इस पैसे से वह अपने कुछ उधार चुकाएंगे, अपने दोस्तों के साथ बांटेंगे और कुछ पैसा भविष्य के लिए भी बचाएंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके पास इतने पैसे हो चुके हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को एक अच्छा-सा क्रिसमस गिफ्ट दे सकें। बिली की बातें बताती हैं कि उनके जीवन में इस रकम से कितना बड़ा परिवर्तन आने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश