1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "केंटकी प्राइमरी में मैसी लड़ रहा महान अमेरिकी देशभक्त के खिलाफ चुनाव, सबसे खराब रिपब्लिकन साबित होगा": ट्रंप

"केंटकी प्राइमरी में मैसी लड़ रहा महान अमेरिकी देशभक्त के खिलाफ चुनाव, सबसे खराब रिपब्लिकन साबित होगा": ट्रंप

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 11, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 10:13 am IST

अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं भविष्यवाणी करता हूं कि "प्रतिनिधि" थॉमस मैसी संयुक्त राज्य कांग्रेस के लंबे और प्रसिद्ध इतिहास में सबसे खराब रिपब्लिकन कांग्रेसमैन के रूप में जाना जाएगा, यहां तक कि क्रेजी लिज चेनी, क्राइइंग एडम किंजिंगर, और मार्जोरी "ट्रेटर" ब्राउन से भी बदतर होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंटकी प्राइमरी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं भविष्यवाणी करता हूं कि "प्रतिनिधि" थॉमस मैसी संयुक्त राज्य कांग्रेस के लंबे और प्रसिद्ध इतिहास में सबसे खराब रिपब्लिकन कांग्रेसमैन के रूप में जाना जाएगा, यहां तक कि क्रेजी लिज चेनी, क्राइइंग एडम किंजिंगर, और मार्जोरी "ट्रेटर" ब्राउन से भी बदतर होगा।

ट्रंप ने आगे लिखा कि याद रखें, तनाव में ग्रीन ब्राउन में बदल जाता है!। वे सभी अनुपयुक्त और हारने वाले हैं, लेकिन मैसी केंटकी प्राइमरी में एक महान अमेरिकी देशभक्त के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, उम्मीद है कि बड़ी हार का सामना करेगा। मैं केंटकी से प्यार करता हूं!!!"

ट्रंप ने मैसी को बताया मुसीबत

ट्रंप ने कहा, "थॉमस मैसी हमारी पार्टी के लिए एक मुसीबत हैं। वो एक ऐसे राज्य से आते हैं जहां से मैंने भारी मतों से जीत हासिल की थी।" राष्ट्रपति ने मैसी के बारे में कहा, "हमें इस हारे हुए आदमी से छुटकारा पाना होगा। यह आदमी बुरा है। वह रिपब्लिकन पार्टी के प्रति वफादार नहीं है। वह केंटकी के लोगों के प्रति वफादार नहीं है, और सबसे जरूरी बात, वह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्रति वफादार नहीं है। उसे जल्द से जल्द वोट देकर ऑफिस से हटाना होगा।"

मैसी ने कई मामलों में किया ट्रंप का विरोध

ट्रंप ने मैसी को कई मुद्दों से जोड़ा उन्होंने कहा, "उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए हमारी ऐतिहासिक फंडिंग के खिलाफ वोट दिया। उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी के खिलाफ वोट दिया'' मैसी अकेले रिपब्लिकन थे जिन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी खर्च के उस उपाय के खिलाफ वोट दिया जो 22 जनवरी को हाउस से पास हुआ था। मैसी ने कई मामलों में ट्रंप के खिलाफ वोट किया है, जेफरी एपस्टीन फाइलों को रिलीज करने के लिए जोर दिया है और हाल ही में ईरान संघर्ष की आलोचना की है।

मैसी ने हॉवर्ड लुटनिक को घेरा

मैसी उन सांसदों में से थे जिन्होंने ट्रंप की अथॉरिटी को रोकने के मकसद से वॉर पावर्स रेजोल्यूशन का सपोर्ट किया था। जनवरी की शुरुआत में, DOJ ने एपस्टीन फाइलों से जुड़े लाखों डॉक्यूमेंट्स जारी किए, जिनमें कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक समेत कई जाने-माने लोगों के नाम शामिल थे। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसी, एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पर लीड रिपब्लिकन थे। मैसी ने लुटनिक के इस्तीफे की भी मांग यह कहते हुए की थी कि अगर हम इन फाइलों में जो है उस पर विश्वास करते हैं तो वह साफ तौर पर आइलैंड पर गए हैं। उन्होंने कहा था कि एपस्टीन को दोषी ठहराए जाने के कई साल बाद भी लुटनिक एपस्टीन के साथ बिजनेस में थे।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी सेना ने जारी किया ईरानी विमानों पर हमले का वीडियो, देखें कैसे रनवे पर ही राख बन गए जहाज

ईरानी ड्रोन्स ने ओमान पोर्ट में तेल स्टोरेज टैंक पर किया हमला, उठा आग का गुबार; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश