आज भारत की स्पेस हिस्ट्री में एक और माइल स्टोन जुड़ गया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अतंरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी होने वाली है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग सफल रही। शुभांशु शुक्ला समेत उनकी पूरी टीम ने पृथ्वी के लिए उड़ान भर दी है। स्पेस मिशन के दौरान शुभांशु ने स्पेस स्टेशन पर साइंस एक्टिविटी की, इंडियन एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के 7 और NASA के 5 एक्सपेरिमेंट में हिस्सा लिया। शुभांशु के इन एक्सपेरिमेंट्स से भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। साथ ही शुभांशु ने स्पेस स्टेशन के कपोला मॉड्यूल के 7 ऑब्जर्वेशन विंडो से धरती को अलग-अलग तरीके से देखा और जानकारी इकट्टा की। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ही शुभांशु ने प्रधानमंत्री मोदी से भी वीडियो कॉल पर बात की। शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी को स्पेस से दिखते भव्य भारत के बारे में बात की। साथ ही दिन में 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखने के बारे में बताया
- Hindi News
- विदेश
- अमेरिका
- धरती के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, ISS से अलग हुआ ड्रैगन यान; VIDEO में देखिए पूरी अनडॉकिंग
धरती के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, ISS से अलग हुआ ड्रैगन यान; VIDEO में देखिए पूरी अनडॉकिंग
एक्सियम-4 मिशन के तहत भारत के शुभांशु शुक्ला 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट से ISS के लिए निकले थे। शुभांशु ड्रैगन अंतरिक्ष यान से 28 घंटे की यात्रा के बाद स्पेस 26 जून को ISS पहुंचे थे। अब शुंभाशु और उनके साथ कल कैलिफॉर्निया के समंदर में स्प्लेशडाउन करेंगे।
Shubhanshu Shukla Return Highlights
-
7:24 PM (IST) Jul 14, 2025
'कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इतनी ऊँचाइयों को छुएगा'
शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा, "हम बहुत खुश और उत्साहित हैं और उसका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हमें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उसका मिशन पूरा हो गया। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इतनी ऊँचाइयों को छुएगा... यह हमारे देश और देशवासियों के लिए गर्व की बात है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने हमारे बेटे के लिए प्रार्थना की।
-
7:13 PM (IST) Jul 14, 2025
शुभांशु शुक्ला की मां ने क्या कहा?
ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके दल के कल अंतरिक्ष में उतरने की उम्मीद है। उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा, "अनडॉकिंग सफलतापूर्वक हो गई है, और हमें उम्मीद है कि वह सफलतापूर्वक उतरेंगे। हम प्रार्थना करते हैं कि वह कल सफलतापूर्वक उतरें।"
-
7:00 PM (IST) Jul 14, 2025
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का ट्वीट-
-
5:28 PM (IST) Jul 14, 2025
वीडियो में देखिए स्पेसक्राफ्ट की पूरी अनडॉकिंग
कैसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ ड्रैगन अंतरिक्ष यान, वीडियो में देखिए स्पेसक्राफ्ट की पूरी अनडॉकिंग
-
5:24 PM (IST) Jul 14, 2025
कब लैंड करेगा ड्रैगन अंतरिक्ष यान?
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग सफल रही। शुभांशु शुक्ला समेत उनकी पूरी टीम ने पृथ्वी के लिए उड़ान भर दी है। ड्रैगन अंतरिक्ष यान मंगलवार, 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे IST पर कैलिफोर्निया के तट पर लैंड करेगा।
-
5:23 PM (IST) Jul 14, 2025
ISS से अलग हुआ अंतरिक्ष यान
ड्रैगन अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अलग हो गया है। इसमें थ्रस्टर फायरिंग नाममात्र की रही है, जिससे ग्रेस अंतरिक्ष स्टेशन से दूर चली गई है। कमांडर पैगी व्हिटसन ने एक्स-4 मिशन में सहयोग के लिए अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल को धन्यवाद दिया।
-
4:55 PM (IST) Jul 14, 2025
शुभांशु के धरती पर आने का उनके परिवार को बेसब्री से इंतजार
लखनऊ में शुभांशु शुक्ला का परिवार उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और परिवार ने इसे बेहद गर्व और भावनात्मक उत्साह का क्षण बताया है। परिवार ने कहा कि उनके लिए यह बेहद खुशी की बात है। शुभांशु ने उन्हें ‘‘एक बच्चे की तरह’’ अंतरिक्ष के नजारे दिखाए। परिवार ने कहा कि शुभांशु के आने की सूचना से परिवार बेहद उत्साहित है और उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है।
-
4:53 PM (IST) Jul 14, 2025
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की 'अनडॉकिंग' प्रोसेस शुरू
ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होना शुरू। कुछ ही देर में यह स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्टेशन को छोड़ देगा। शुभांशु शुक्ला और XIOM-4 के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सोमवार को ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान में प्रवेश कर गए हैं।
-
4:45 PM (IST) Jul 14, 2025
ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान में बैठे हैं शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सोमवार को ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान में बैठे हुए हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद पृथ्वी पर वापस अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।
-
4:43 PM (IST) Jul 14, 2025
अनडॉक करने की मिली मंजूरी
नासा और स्पेसएक्स मिशन के कंट्रोल ने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉक करने की मंजूरी दे दी है।
-
4:41 PM (IST) Jul 14, 2025
'आज भी सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा'
एक्सियम-4 मिशन के तहत भारत के शुभांशु शुक्ला 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट से ISS के लिए निकले थे। शुभांशु ड्रैगन अंतरिक्ष यान से 28 घंटे की यात्रा के बाद स्पेस 26 जून को ISS पहुंचे थे। अब शुंभाशु और उनके साथ कल कैलिफॉर्निया के समंदर में स्प्लेशडाउन करेंगे। आज UN DOCKING की प्रोसेस शुरू होने से पहले कल शुभांशु ने एक बार फिर स्पेस से मैसेज दिया और कहा कि आज भी सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।