1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति की हेल्थ रिपोर्ट ने चौंकाया, ट्रंप के दिल को लेकर डॉक्टरों ने कही बड़ी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति की हेल्थ रिपोर्ट ने चौंकाया, ट्रंप के दिल को लेकर डॉक्टरों ने कही बड़ी बात

 Published : Oct 11, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 01:30 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूटीन जांच के बाद उनकी हेल्थ रिपोर्ट सामने आई है। ट्रंप के दिल की सेहत को लेकर उनके डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : PTI

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। ट्रंप ने ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई थी। इसके बाद उनके शरीर के विभिन्न पैरामीटरों की रिपोर्ट सामने आई है। ट्रंप के दिल को लेकर डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टरों ने बताया कि ट्रंप का दिल पूरी तरह स्वस्थ है और मौजूदा आयु से 14 साल अधिक जवां है। 

 

"उमरिया ढल गई, लेकिन ये दिल जवां है"

राष्ट्रपति के डॉक्टरों ने बताया है कि ट्रंप भले ही 79 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका दिल अभी उनकी आयु से 14 साल अधिक जवां और स्वस्थ है। उनके शरीर के अन्य पैरामीटर भी ठीक बताए गए हैं। ट्रंप के चिकित्सक ने कहा कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। शुक्रवार को ट्रंप ने बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में लगभग तीन घंटे बिताए। उनके चिकित्सक नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला ने इसे ‘नियमित जांच’ बताया। 

ट्रंप ने लगवाया फ्लू और कोविड का बूस्टर टीका

इस दौरान ट्रंप ने सालाना फ्लू और कोविड-19 का बूस्टर टीका भी लगवाया। डॉ. बारबाबेला ने शुक्रवार रात व्हाइट हाउस की ओर से जारी मेमो में लिखा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे.ट्रंप बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके हृदय, फेफड़े, तंत्रिका तंत्र और अन्य अंग ठीक हैं।’ उन्होंने कहा कि ट्रंप की एडवांस इमेजिंग, लैब टेस्टिंग आदि संबंधी स्वास्थ्य जांच की गईं। बारबाबेला ने यह भी बताया कि उन्होंने ट्रंप की हृदय आयु का भी आकलन किया, जो उनकी वास्तविक आयु की तुलना में लगभग 14 वर्ष जवां पाया गया है। ट्रंप 79 वर्ष के हैं। (पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश