1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखी चिट्ठी, कहा- 'आपके बारे में सोच रहे हैं...'

जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखी चिट्ठी, कहा- 'आपके बारे में सोच रहे हैं...'

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 02, 2026 10:00 am IST,  Updated : Jan 02, 2026 10:43 am IST

न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने जेल में बंद उमर खालिद के लिए चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी तब सामने आई है जब ममदानी ने 1 जनवरी 2026 को मेयर पद की शपथ ली।

Zohran Mamdani Letter To Umar Khalid- India TV Hindi
Zohran Mamdani Letter To Umar Khalid Image Source : AP/REPORTER INPUT

Zohran Mamdani Letter To Umar Khalid: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में ममदानी ने लिखा है कि हम आपके बारे में सोच रहे हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार (01-01-2026) को ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर के तौर पर शपथ ली थी। कुछ दिनो पहले ही उमर खालिद के पिता कासिम रसूल इलियास ने अमेरिका की यात्रा की थी। इस दौरान कई लोगों से उनकी मुलाकात भी हुई थी। JNU का पूर्व छात्र उमर खालिद इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

ममदानी ने क्या लिखा?

चिट्ठी में ममदानी ने लिखा, “प्रिय उमर, मैं अक्सर तुम्हारे उन शब्दों को याद करता हूं जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी ना होने देने की बात थी। तुम्हारे माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब तुम्हारे बारे में सोच रहे हैं।”

Zohran Mamdani Letter To Umar Khalid
Image Source : REPORTER INPUTZohran Mamdani Letter To Umar Khalid

ममदानी पहले भी कर चुके हैं समर्थन

यह पहली बार नहीं जब ममदानी ने उमर का समर्थन किया है। 2023 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में उन्होंने उमर की जेल से लिखी चिट्ठी को सार्वजनिक रूप से पढ़ा था। तब उन्होंने उमर को नफरत और लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताया था। 

जेल में बंद है खालिद

उमर खालिद दिल्ली दंगों के बाद से जेल में बंद है। दंगे साल 2020 में हुए थे। हाल ही में उमर खालिद को 14 दिनों की अंतरिम जमानत मिली थी। कड़कड़डुमा कोर्ट ने उमर खालिद को उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। उमर को जमानत 16 से 29 दिसंबर तक के लिए मिली थी। उसकी बहन की शादी 27 दिसंबर को थी।

2020 में हुई थी गिरफ्तारी

उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। खालिद पर आपराधिक साजिश, दंगा, गैर-कानूनी सभा और गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत कई अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें:

ईरान में भड़की जनता, ग्रामीण इलाकों तक फैला हिंसक आंदोलन; 7 लोगों की हुई मौत

Switzerland Bar Fire: दर्द दे गया नए साल का जश्न, 47 की मौत; घायल हुए 115 लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश