1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात को सोने से पहले होंठों में यूं लगाएं अरंडी का तेल, मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ

रात को सोने से पहले होंठों में यूं लगाएं अरंडी का तेल, मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 26, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 04:00 pm IST

कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। जानिए होंठों में कैसे करें इस्तेमाल।

रात को सोने से पहले होंठों में यूं लगाएं अरंडी का तेल, मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ- India TV Hindi
रात को सोने से पहले होंठों में यूं लगाएं अरंडी का तेल, मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ Image Source : INSTA/KLASSY.COM.BD/CRYSTALSAURA_ZW

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल न केवल बालों को मजबूत, हेल्दी और काला बनाना में मदद करता है बल्कि ये चेहरे और होंठों के लिए भी काफी फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके आप मुलायम और गुलाबी होंठ पा सकते हैं। जानिए कैसे ये होंठों के लिए लाभकारी। 

कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं।  जिसके कारण इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है।  आप चाहे तो अपने होंठों को खूबसूरत और सॉफ्ट बनाने के लिए  केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करके नैचुरल कैस्टर ऑयल का यूज करें। इसका इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। 

बार-बार चेहरे पर निकल रहे हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, ना रहेगा निशान और ना कोई साइड इफेक्ट

होंठों में अरंडी का तेल लगाने के फायदे

  • अरंडी के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो होंठों को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। जिससे आपके होंठ काले होने से बच जाते हैं। 
  • अरंडी के तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं जो होंठों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और होंठों को मुलायम और चिकना बनाते हैं।
  • शरीर के अन्य भागों के विपरीत होंठ तेल का उत्पादन नहीं करते हैं, इसलिए होंठों की त्वचा पर कोई तेल ग्रंथि नहीं होती है। जिसके कारण वह जल्द ही रूखे हो जाते हैं। अरंडी का तेल होंठों को पर्याप्त रूप से नमीयुक्त और बंद रखने में मदद करता है।

रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे

  • कैस्टर ऑयल होंठों पर एंटी-एजिंग का काम करता है। नियमित उपयोग से होंठों के किनारे की महीन रेखाएं और झुर्रियां दूर हो जाती हैं।
  • अरंडी के तेल में विटामिन ई होता है जो होंठों को मुलायम, चिकना बनाने में मदद करता है। 
  • अरंडी का तेल होंठों की डैमेज सेल्स की मरम्मत करता है और  होंठों की स्किन को ठीक करने में मदद करता है। 

कॉफी स्क्रब का करें यूं इस्तेमाल, डेड स्किन से छुटकारा पाने के साथ पाएं निखरी त्वचा

ऐसे करें इस्तेमाल

सोने जाने से पहले हर रात होठों पर थोड़ी मात्रा में अरंडी के तेल की मालिश करें। सुबह धो लें। आपको बहुत अच्छा रिजल्ट कुछ ही दिनों में नजर आ जाएगा। 

उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों ने कर दिया है अटैक तो सोने से पहले रोजाना लगाएं ये तेल, जल्द दिखेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल