1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कॉफी स्क्रब का करें यूं इस्तेमाल, डेड स्किन से छुटकारा पाने के साथ पाएं निखरी त्वचा

कॉफी स्क्रब का करें यूं इस्तेमाल, डेड स्किन से छुटकारा पाने के साथ पाएं निखरी त्वचा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 09:46 pm IST

कॉफी में एंटी ऑक्सी़डेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को निखारने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।

चेहरे में निखार लाने के लिए ऐसे करें कटफी का इस्तेमाल- India TV Hindi
चेहरे में निखार लाने के लिए ऐसे करें कटफी का इस्तेमाल Image Source : INSTAGRAM/NOTANORDINARYBEAUTY

थकान, सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम झट से कॉफी का सेवन कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सी़डेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को निखारने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। 

कॉफी एक अच्छा स्क्रब  के तौर में भी काम करता है। यह त्वचा से सभी गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने के साथ-साथ सेल्स का दोबारा निर्माण करने में मदद करता है। स्क्रबिंग न केवल आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है बल्कि यह चेहरे पर कसाव भी लाता है।  जिससे आपको ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। जानिए कैसे कॉफी स्क्रब का करें इस्तेमाल। 

रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे

आपको चाहिए 

  • 2 बड़े चम्मच कॉफी 
  • 1 बड़ा चम्मच दानेदार चीनी
  • 1 चम्मच जैतून का तेल​

चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा

तरीका

एक कांच की कटोरी में सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे एक एयर चाइच कंटेनर में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल शॉवर के दौरान करें। इसके लिए अपने चेहरे और शरीर पर इस कॉफी के स्क्रब को अच्छी तरह से लगा लें। हल्के हाथों से थोड़ा रहड़ने के बाद अच्छी तरह से नहा लें। सप्ताह में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल