1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे

रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 03:56 pm IST

नारियल तेल में विटामिन एफ, एंटी बैक्टीरियल, लिनोलेइक एसिड के साथ कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को कसाव देने के साथ मॉश्चराइज करने में मदद करते हैं। जानिए कैसे करें इस्तेमाल। 

रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे- India TV Hindi
रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे Image Source : INSTAGRAM/NOTANORDINARYBEAUTY

नारियल तेल सिर्फ बालों को मजबूती देने का काम हीं नहीं करते हैं  बल्कि वर्जिन नारियल तेल आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं यह स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। कोकोनट ऑयल त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड रखता है।

नारियल तेल में विटामिन एफ, एंटी बैक्टीरियल, लिनोलेइक एसिड के साथ कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को कसाव देने के साथ मॉश्चराइज करने में मदद करते हैं। नारियल तेल को आप नाइट सीरम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाने के फायदे

  • यह सूजन को कम करता है। नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह रूखी बेजान त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
  • कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को दृढ़ता और लोच बनाए रखने में मदद करता है।  जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  • नारियल के तेल में एंटी-इंफेलामेंट्री गुण पाए जाते हैं जो स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • नारियल तेल डार्क पैचेज से भी छुटकारा दिला सकता है। बस रात को नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंदे डालकर इसे लगाए। 
  • नारियल तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। जिससे आपकी स्किन हमेशा सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती हैं। 

अमरूद और करी पत्तियों से यूं बनाएं एंटी एजिंग फेसपैक, बढ़ती उम्र में दिखेंगे जवां

ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

सबसे पहले नारियल तेल हाथों में लेकर धीमे से रब करें। इसके बाद चेहरे, गर्दन आदि में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अगर ज्यादा तेल लग गया हैं तो रूई की मदद से पोछ लें। रातभर लगा रहने के बाद सुबह साफ पानी से चेहरे को धो लें। 

चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल