1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 08:06 pm IST

अंडरआर्म्स के काले धब्बों को हटाने के लिए ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जिससे आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट नजर आ जाएगा।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट- India TV Hindi
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट Image Source : INSTAGRAM/KLASSYMISSYBD

अंडरआर्म्स की लेकिन बहुत ही सेंसिटिव होती है। जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि रैशेज, पिगमेंट्स, इंफेक्शन, बढते हुए बाल और पिपंल। अंडर आर्म्स के बालों को हटाने के लिए रेजर, क्रीम का इस्तेमाल करके हैं। इससे काले हो जाते हैं। इसके अलावा अधिक पसीना आने के साथ-साथ परफ्यूम का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाता है। जो एक कारण बन सकता हैं। अंडरआर्म्स काले हो जाने के कारण आप पुरुष और महिलाओं बिना स्लिव्स वाले कपड़े पहनना छोड़ देते है। 

अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। अंडरआर्म्स के काले धब्बों को हटाने के लिए ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जिससे आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट नजर आ जाएगा। 

चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और नारियल तेल, दिखेगा जवां और खूबसूरत चेहरा

काले अंडर आर्म्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय 

स्क्रब करें

अंडरआर्म्स वैक्सिंग और सेविंग के कारण काले हो जाते हैं। इसके साथ ही ठीक ढंग से इस एरिया की देखभाल नहीं करते हैं। लेकिन जिस तरह हम चेहरे में स्कब्र हर सप्ताह करते हैं उसी तरह आप अंडर आर्म्स में भी स्क्रब का इस्तेमाल करें। स्क्रब के लिए, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद अंडर आर्म्स में लगा लें।  5 मिनट बाद इसे धो लें। यह अंडरआर्म्स के काले धब्बों को कम करने के साथ-साथ डेड सेल्स को भी हटा देगा।

बिना पार्लर जाए घर पर करें नैचुरल तरीके से फेशियल, पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

मास्क
अंडर आर्म्स के कालापन से छुटकारा पाने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से लगा लें। 15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। यह मास्क अंडरआर्म्स पिग्मेंटेशन को हटाकर स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।

मॉइस्चराइजर
वैक्सिंग या शेविंग के बाद अंडरआर्म्स को हमेशा मॉइस्चराइज जरूर करें। आप मॉइस्चराइजर के रूप में अपने नियमित बॉडी लोशन या एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा स्किन के कालापन को दूर करने के साथ-साथ स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, पाएं ऑयली स्किन से भी छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल