Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Gangubai Kathiawadi Promotion: आलिया भट्ट व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं गॉर्जियस, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

Gangubai Kathiawadi Promotion: आलिया भट्ट व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं गॉर्जियस, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

Edited by: Shivani Singh @lastshivani Published : Feb 12, 2022 11:47 am IST, Updated : Feb 12, 2022 11:55 am IST

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट ने खूबसूरत साड़ी पहनीं। देखें तस्वीरें

Alia bhatt - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT Alia bhatt 

Highlights

  • आलिया भट्ट लेटेस्ट लुक में नजर आईं खूबसूरत
  • फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में बिजी आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। आलिया अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर एथेनिक लुक तक में वह स्टनिंग नजर आती हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट के दमदार एक्टिंग की जमकर चर्चा हो रही है। वहीं प्रमोशन के दौरान अपने खूबसूरत लुक के कारण फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

आलिया भट्ट ने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह बहुत ही प्यारी नजर आ रही हैं। 'राजी' एक्ट्रेस आलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने 'अनविला(Anavila)' फैशन ब्रांड के कलेक्शन से खूबसूरत फ्लोरल व्हाइट कलर की प्रिंटेड लीनेन साड़ी पहनीं। इसके साथ ही मैचिंग ब्लाउज पहना।

साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस लुटा रहे प्यार

एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, आंखों में काजल, छोटी सी बिंदी और बालों को स्टाइल देते हुए सफेद रंग का गुलाब के फूल लगाएं। वहीं ज्वैलरी में सिल्वर झुमके कैरी किया।

आलिया का ये सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

आलिया की इस खूबसूरत साड़ी की कीमत की बात करें तो यह करीब 22 हजार रुपए की है।

Anti Aging Face Pack: जवां स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चुकंदर से बना ये एंटी एजिंग फेस पैक

आलिया भट्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अधिकतर सफेद साड़ी में ही नजर आ रही हैं। क्योंकि इस फिल्म में उनके किरदार का लुक्स इसी से मिलता-जुलता है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन और विजय राज अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement