Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्लोइंग स्किन के लिए करें इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल, स्किन संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात

ग्लोइंग स्किन के लिए करें इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल, स्किन संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात

Edited by: Shivani Singh @lastshivani Published : Jan 03, 2022 06:45 pm IST, Updated : Jan 03, 2022 08:13 pm IST

अगर आप बेदाग निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ कई लाभ मिलेंगे।

 homemade face pack for super glowing skin- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK.COM  homemade face pack for super glowing skin

Highlights

  • सर्दियों में स्किन काफी बेजान और रूखी हो जाती है
  • ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल

खूबसूरत और जवां स्किन पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगे स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के साथ ही तरह-तरह के नुस्खें भी अपनाते हैं। सेहत की तरह ही आपको अपनी स्किन का देखभाल करना बहुत जरूरी हैं। क्योंकि हमारी स्किन पर दाग-धब्बे, मुंहासे, पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियां जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

अगर आप बेदाग निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के साथ ही जवां चेहरा प्राप्त होगा। 

सर्दियों आजमाइए नींबू का ये खास उपाय और कुछ ही दिनों में डैंड्रफ को कहे बाय बाय

चावल का आटा और कॉफी 

सामग्री

  1. 1 टीस्पून कॉफी पाउडर
  2. 1 टीस्पून दही
  3. 1 टीस्पून चावल का आटा 

homemade face pack for super glowing skin naturally
Image Source : FREEPIK.COMhomemade face pack for super glowing skin naturally 

फेस पैक लगाने का तरीका

एक बाउल में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद ब्रश की मदद से साफ चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं। 

Face Pack For Winter: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, पाएं गुलाबी निखार

चेहरे पर कैसे काम करेगा ये फेस पैक

चावल का आटा (Rice Flour )
इसमें अल्लांटोइन और फेरुलिक एसिड पाए जाते हैं जो सूर्य की किरणों से रक्षा करने के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। चेहरे पर चावल का आटा  इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों, झुर्रियों, कील-मुहांसे से छुटकारा मिलने के साथ निखार मिलता है।

दही (Curd)
दही में अधिक मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को नैचुरल रूप से चमक और निखार लाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह स्किन के ऑयल को कंट्रोल करने के साथ स्किन को मॉश्चराइज करने में मदद करता है।

रात को सोने से पहले चेहरे पर यूं लगाएं हल्दी और एलोवेरा, पाएं कील-मुहांसों से छुटकारा

कॉफी (Coffee)
कॉफी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सेल्स की री-ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह शानदार एक्सफोलिएटर भी है जो डेड स्किन को निकालने में मदद करती है, साथ ही यह  झुर्रियां, ब्लैकहैड्स, पिंपल आदि से छुटकारा दिलाते के अलावा स्किन में निखार लाने में मदद करती है।

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।  

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement