1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 23, 2021 11:32 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 01:50 pm IST

क्या आप घर पर मौजूद चूहों से हो गए हैं परेशान तो इन्हें भगाने लिए ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय- India TV Hindi
चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय Image Source : INDIA TV

घर पर चूहों का होना किसी आफत से कम नहीं है। ये घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं फिर चाहे वो अनाज, कपड़े हो या फिर कोई अन्य महंगा समान है। यहीं नहीं चूहे कई बीमारियों को भी दावत देते हैं। क्योंकि वह अपनी यूरिन को पैरों के माध्यम से हर जगह कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि इन्हें घर से भगाया जाए। 

मार्केट में चूहों को मारने के लिए रेट किलर मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल करते हैं वो घर से बाहर जाकर मर जाए। लेकिन इसके उल्टा वह घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं। जिसके बाद घर पर बदबू फैल जाती है और घर पर रहना दूभर हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो बिना मारे ही चूहों को घर से भगा सकते हैं। क्या आप घर पर मौजूद चूहों से हो गई हैं परेशान तो इन्हें भगाने लिए ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। 

छिपकली को घर से भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

चूहे भगाने के घरेलू उपाय

लाल मिर्च

चूहे भगाने के लिए आप लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर अधिकतर जगहों पर थोड़ी-थोड़ी लाल मिर्च डाल दें। इससे चूहे दोबारा नहीं आएंगे। क्योंकि लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में समस्या हो सकती है। 

तेजपत्ता
मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी चूहा भगाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसकी खूशबू तीव्र होती है। इसलिए आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं। 

कॉकरोच को घर से भगाने के घरेलू उपाय, यूं हो जाएंगे रफूचक्कर

पुदीने का तेल
पुदीने के तेल की भी खुशबू चूहो को पसंद नहीं होती है। इसके लिए रूई में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें। जहां पर चूहे आते हैं। इसेस वह नहीं आएंगे। आप चाहे तो पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

प्याज 
चूहों को भगाने का यह नैचुरल तरीका है। क्योंकि चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसद नहीं होती है। इसके लिए चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़ा रख दें जहां वह आते हैं।  

बरसात में चीटियों को भगाने के आसान और असरदार तरीके, आजमा कर देखिए

बाल
चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल उन्हें दिखाई नहीं हेते हैं और उसे निगल जाते हैं। इसलिए आप बालों को चूहे के बिल के पास रख दें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल