India TV West Bengal Bureau Desk
-
प्रेमपाल सिंह से पूछताछ के बाद जमुड़िया में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 4 हथियार और 8 कारतूस मिले
पुलिस हिरासत में चल रहे प्रेमपाल सिंह से पूछताछ के बाद ईसीएल क्वार्टर से भारी मात्रा में पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए।
पश्चिम बंगाल | Aug 21, 2026 11:34 am IST -
पश्चिम बंगाल में पटाखा इकाई में धमाका, दो गंभीर रूप से घायल; अवैध निर्माण के आरोपों की जांच तेज
चंपाहाटी में जंगलनुमा इलाके में स्थित एक मकान में धमाका होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जगह पर अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल | Aug 20, 2026 09:40 pm IST -
Advertisement
-
बंगाल में ISI नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा; पाकिस्तानी जासूस राणा रऊफ का मुख्य मददगार हुगली से गिरफ्तार
बंगाल STF ने हुगली जिले के रिशरा के संध्या बाजार इलाके से एक युवक को पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ज़फर शाम उर्फ सनी है।
पश्चिम बंगाल | Aug 19, 2026 04:25 pm IST -
एयरपोर्ट पर काले झंडों के साथ सौगत रॉय का भारी विरोध, TMC सांसद के खिलाफ लगे 'चोर-चोर' और 'वापस जाओ' के नारे
मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर सौगत रॉय को बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घेरकर विरोध किया। सौगत रॉय एक मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफिस के सामने प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाए।
पश्चिम बंगाल | Aug 18, 2026 09:08 pm IST -
Advertisement
-
आसनसोल में भारी बारिश का कहर, जहरगढ़ पुल से उफनती नदी में गिरी स्कूटी
रातभर हुई लगातार भारी बारिश के कारण आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सटे एथोड़ा मोड़ से सीतारामपुर जाने वाली सड़क पर स्थित जहरगढ़ पुल खतरनाक हो गया। सोमवार रात पुल के ऊपर से तेज पानी बहने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।
पश्चिम बंगाल | Aug 18, 2026 08:47 pm IST -
बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे, आसनसोल में डॉ. सुभाष सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आसनसोल में डॉ. सुभाष सरकार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और अन्नपूर्णा, आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र किया। उन्होंने राजस्व बढ़ाने और प्रशासन में पारदर्शिता को सरकार की प्राथमिकता बताया।
पश्चिम बंगाल | Aug 18, 2026 08:04 pm IST -
Advertisement
-
साउथ 24 परगना के बरुईपुर में सड़क पर बम मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
बरुईपुर पुलिस स्टेशन के टांगरबेरिया इलाके में सड़क किनारे बम मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना काला बुरु-घुटियारी शरीफ रोड पर टांगरबेरिया इलाके में हुई। सड़क के किनारे बम पड़ा देखकर स्थानीय लोग घबरा गए।
पश्चिम बंगाल | Aug 18, 2026 05:29 pm IST -
आसनसोल में भारी बारिश से हाहाकार, जलमग्न हुआ रेलपार इलाका, छतों पर शरण लेने को मजबूर लोग
आसनसोल में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। रेलपार इलाके में 5 से 10 फीट तक पानी भरने से कई घर जलमग्न हो गए, जिसके चलते लोगों को छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर जलमग्न घरों में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पश्चिम बंगाल | Aug 18, 2026 01:02 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल में कालिम्पोंग-बिंदु मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड, बाल-बाल बचे टूरिस्ट; बेहद डराने वाला VIDEO आया सामने
रविवार शाम को कालिम्पोंग शहर से बिंदु जाने वाली पहाड़ी सड़क पर स्टेट हाईवे पर अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो कि बहुत ही भयाभय है।
पश्चिम बंगाल | Aug 17, 2026 09:29 pm IST -
'विकसित बंगाल से ही बनेगा विकसित भारत', 2047 के लक्ष्य को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कही बड़ी बात
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए पश्चिम बंगाल का विकास जरूरी है। उन्होंने रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए बंगाल का पुराना गौरव लौटाने की बात कही।
पश्चिम बंगाल | Aug 15, 2026 08:29 pm IST -
Advertisement
-
बंग विभूषण अवॉर्ड छिन जाने के बाद फिर मुश्किल में अनंत महाराज, कूच बिहार जिले में FIR दर्ज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विवादित टिप्पणी करने के बाद बीजेपी सांसद नागेंद्र रॉय उर्फ अनंत महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंग विभूषण सम्मान वापस लेने के बाद अब कूचबिहार पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
पश्चिम बंगाल | Aug 14, 2026 03:50 pm IST -
कमरे में बुलाकर 4 मासूमों को हंसुए से गोद डाला, नींद टूटी तो मुर्शिदाबाद में सिरफिरे ने मचाया कत्लेआम, 3 की मौत
घटना के समय चारों बच्चियां घर के पास खेल रही थीं। उसी दौरान 21 वर्षीय आरोपी गुलाम सरवर (उर्फ बादशाह) की नींद में खलल पड़ गया। गुस्साए गुलाम सरवर ने चारों बच्चियों को कमरे में बुलाकर एक धारदार हंसुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पश्चिम बंगाल | Aug 14, 2026 11:28 am IST -
Advertisement
-
NRS मेडिकल कॉलेज में नर्स की संदिग्ध मौत से सनसनी, वॉशरूम में मिली थी बेहोश; CCTV खंगाल रही पुलिस
कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी के दौरान करीब 30 साल की स्टाफ नर्स रूपाली बर्मन वॉशरूम में बेहोश मिलीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के जरिए मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है।
पश्चिम बंगाल | Aug 13, 2026 09:06 pm IST -
कोलकाता के न्यू अलीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा खंडित, दाहिना हाथ टूटने से इलाके में हलचल
कोलकाता के न्यू अलीपुर के वार्ड 81 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटने से हड़कंप मच गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।
पश्चिम बंगाल | Aug 13, 2026 06:08 pm IST -
Advertisement
-
नाबालिगों को पैसे देकर रक्तदान कराने वाला मुख्य आरोपी किंशुक मुखर्जी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्कूल के नाबालिग छात्रों को पैसों का लालच देकर उनसे अवैध रूप से रक्तदान कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सूत्रधार किंशुक मुखर्जी को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम बंगाल | Aug 13, 2026 02:26 pm IST -
कार चलाना सीख रही थी महिला, ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर, तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत
यह दर्दनाक हादसा 12 अगस्त को कोलकाता के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन में हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक महिला कार चलाना सीख रही थी।
पश्चिम बंगाल | Aug 13, 2026 01:49 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल में STF का बड़ा एक्शन, संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार; ISI कनेक्शन की जांच तेज
पश्चिम बंगाल STF ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फैसलाबाद का रहने वाला एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है, जिसके कथित तौर पर ISI से संबंध होने की जांच की जा रही है।
पश्चिम बंगाल | Aug 12, 2026 11:07 pm IST -
उत्तर 24 परगना के हाबरा से पाकिस्तानी जासूस होने के शक में एक व्यक्ति गिरफ्तार, फर्जी पहचान-पत्र जब्त
बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तानी जासूस होने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो ISI से इस सख्स के तार जुड़े हुए हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर।
पश्चिम बंगाल | Aug 12, 2026 02:34 pm IST -
ओडिशा से बंगाल तक फैला मादक पदार्थों का जाल, दुर्गापुर में लाखों का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
सोमवार को थाना प्रभारी अंजन मंडल के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने करीब 53 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पश्चिम बंगाल | Aug 11, 2026 09:07 pm IST -
शक्तिगढ़ में दो शव मिलने से सनसनी, अर्धनग्न महिला और पुरुष का शव बरामद, तफ्तीश में जुटी पुलिस
पूर्व बर्दवान जिले के हरिहरपुरचक इलाके में मंगलवार को दो शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मुई नदी के पास खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला और पुरुष का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
पश्चिम बंगाल | Aug 11, 2026 07:47 pm IST