1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कमरे में बुलाकर 4 मासूमों को हंसुए से गोद डाला, नींद टूटी तो मुर्शिदाबाद में सिरफिरे ने मचाया कत्लेआम, 3 की मौत

कमरे में बुलाकर 4 मासूमों को हंसुए से गोद डाला, नींद टूटी तो मुर्शिदाबाद में सिरफिरे ने मचाया कत्लेआम, 3 की मौत

 Published : Aug 14, 2026 08:44 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 08:49 am IST

घटना के समय चारों बच्चियां घर के पास खेल रही थीं। उसी दौरान 21 वर्षीय आरोपी गुलाम सरवर (उर्फ बादशाह) की नींद में खलल पड़ गया। गुस्साए गुलाम सरवर ने चारों बच्चियों को कमरे में बुलाकर एक धारदार हंसुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

crime- India TV Hindi
नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सुती पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार शाम एक 21 साल के युवक ने अपनी ही रिश्तेदार चार मासूम बच्चियों पर हंसुए (दरांती) से अंधाधुंध हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में तीन बच्चियों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची की हालत बेहद गंभीर है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। 

कमरे में बुलाकर किया खूनी हमला

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चियों की पहचान मोनिफा खातून (4), इशरत परवीन (12) और अनीशा खातून (10) के रूप में हुई है। वहीं चौथी बच्ची, नुसरत जहां की हालत बेहद नाजुक है। गंभीर चोटों के कारण वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जानकारी अनुसार चारों बच्चियां आरोपी युवक की रिश्तेदार थीं। घटना के समय वे घर के पास खेल रही थीं। उस समय, 21 साल के गुलाम सरवर की नींद में खलल पड़ गया। इसके बाद उसने चारों बच्चियों को एक कमरे में बुलाया और अचानक अपने पास रखे हंसुए से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौथी बच्ची का इलाज चल रहा है।

नशे की लत या मानसिक परेशानी?

मृतक बच्ची के पिता अनरूल इस्लाम ने बताया कि आरोपी हेरोइन के नशे का आदी है और नींद टूटने की वजह से गुस्से में आकर उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। वहीं गांव के रहने वाले अंसार शेख ने कहा, 'हमें बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि गुलाम सरवर ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला क्यों किया। हमें शक है कि उसे अचानक मानसिक दौरा पड़ा होगा, वह मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। वरना, उसके पास अपनी चार युवा बेटियों पर धारदार हथियार से हमला करने की कोई वजह नहीं थी।'

आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गुलाम सरवर उर्फ बादशाह को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें:

कार चलाना सीख रही थी महिला, ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर, तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।