'किसी भी तरह के दुस्साहस का नतीजा दर्दनाक होगा', पाकिस्तान की गीदड़ भभकी का भारत ने दिया करारा जवाब
राष्ट्रीय | Aug 14, 2025, 11:44 PM IST
भारत ने पाकिस्तान की युद्ध भड़काने वाली बयानबाजी और सिंधु जल समझौते पर तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को संयम बरतने की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UNGA यात्रा पर कोई फैसला नहीं हुआ है।