1. Hindi News
  2. बिहार
  3. इस इंजीनियर के घर पर भी मिलेगा 'कुबेर का खजाना'? स्पेशल विजलेंस यूनिट की रेड, संपत्ति और दस्तावेज की जांच जारी

इस इंजीनियर के घर पर भी मिलेगा 'कुबेर का खजाना'? स्पेशल विजलेंस यूनिट की रेड, संपत्ति और दस्तावेज की जांच जारी

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 11, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 02:41 pm IST

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के चार ठिकानों पर छापा मारा है।

vigilence raid- India TV Hindi
पैसों की गिनती करते विजिलेंस के अधिकारी Image Source : REPORTER INPUT

बांका: लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी विभाग ने कार्रवाई की है। हरेंद्र कुमार वर्तमान में बांका में पदस्थापित हैं। विशेष निगरानी इकाई के मु्ताबिक, उनके खिलाफ 10 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया था। इसके अगले ही दिन यानी 11 अगस्त को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने बांका, पटना, वैशाली समेत अलग अलग जिलों में कार्यपालक अभियंता से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

दस्तावेजों की गहन जांच 

छापे के दौरान अधिकारी की संपत्ति, आय के स्रोत और उनसे संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। निगरानी टीम द्वारा जमीन, मकान, बैंक खातों और अन्य चल-अचल संपत्तियों से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्ति के वास्तविक मूल्य का खुलासा होने की संभावना है।

इन जगहों पर छापे की कार्रवाई

मंगलवार को विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के फ्लैट नंबर 307, जनक नंदिनी अपार्टमेंट, महावीर नगर, बेऊर चौराहा स्थिति 6 मंजिला मकान के साथ ही वैशाली के पातेपुर थाना के सिमरवारा गांव और बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापा मारा है। छापे की कार्रवाई अभी जारी है।

कार्यपालक अभियंता के दफ्तर पर छापे में विभागीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है जबकि घरों पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ ही बरामद रुपयों की गिनती भी की जा रही है।  कार्यपालक अभियंता की संपत्ति, आय को स्रोत, के साथ ही बैंक पासबुक और उनके परिजनों के पासबुक को भी खंगाला जा रहा है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के पास अवैध संपत्ति होने की जानकारी मिली थी।

पिछले महीने सासाराम में ईओयू ने मारा था छापा

इससे पहले पिछले महीने बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। EOU की टीम ने उनके 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। EOU के मुताबिक, सत्यापन के दौरान यह प्रथमदृष्टया सामने आया कि अरविंद कुमार चौधरी ने 1,19,98,534 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। एजेंसी का दावा था कि यह उनकी ज्ञात आय से करीब 85.05 प्रतिशत अधिक है। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: कटिहार में दो पत्नियों के बीच फंसा पति, बीवियों की खींचतान के बीच क्या बोला? जानिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।