1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Begusarai Shootout Case : बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Shootout Case : बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 16, 2022 07:41 am IST,  Updated : Sep 16, 2022 09:22 am IST

Begusarai Shootout Case : केशव बेगूसराय के बीहट का रहने वाला है। आरोपी को झाझा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया।

Begusarai Shootout Case- India TV Hindi
Begusarai Shootout Case Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मौर्य एक्सप्रेस से रांची भागने की फिराक में था आरोपी केशव
  • फायरिंग में 11 लोगों को लगी गोली, एक शख्स की मौत

Begusarai Shootout Case : बिहार के बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बेगूसराय पुलिस ने इस गोलीकांड के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित, युवराज, केशव उर्फ़ नागा और अर्जुन के तौर पर हुई है। एक आरोपी केशव उर्फ नागा फरार होने की कोशिश में था। उसे पुलिस ने झाझा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। केशव बेगूसराय के बीहट का रहने वाला है। बेगूसराय पुलिस आज दोपहर ढाई बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करेगी।

मौर्य एक्सप्रेस से रांची भागने की फिराक में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी केशव मौर्य एक्सप्रेस से रांची भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस को इसकी भनक मिल गई। झाझा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस के रुकते ही उसे चारों तरफ से घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी केशव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ बेगूसराय ले गई। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

11 लोगों को लगी गोली, एक शख्स की मौत

दरअसल, बेगूसराय शहर में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुल 11 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय जिले के सिविल और निजी अस्पतालों में भेजे गए। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल था। इस घटना से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।