1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: समस्तीपुर से बड़ी खबर, दलित बस्ती में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा घर जले, दो पशु भी मरे

VIDEO: समस्तीपुर से बड़ी खबर, दलित बस्ती में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा घर जले, दो पशु भी मरे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 06, 2025 11:23 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 11:30 pm IST

समस्तीपुर जिले से भीषण आग की घटना सामने आई है। इस घटना में दलित बस्ती में 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए।

दलित बस्ती में आग लगने से 50 से ज्यादा घर जले- India TV Hindi
दलित बस्ती में आग लगने से 50 से ज्यादा घर जले

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव के वार्ड- 8 में दलित बस्ती में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग की जद में आने से 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में दो पशुओं की भी मौत हो गई है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि देवेंद्र पासवान के घर से आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप ले लिया, जिससे आस-पास के इलाके में भी अफरा-तफरी मच गई।

लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना से अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन आग पर काबू पाना उनके लिए संभव नहीं हो सका। इसके बाद जिला प्रशासन ने बड़ी अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा, जिसने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान 50 से अधिक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वहीं, घरों में रखी लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।

कैसे लगी आग?

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन आग के कारण हुए इस नुकसान ने ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है। आग में झुलसने से दो पशु भी मारे गए, जिससे गांव के लोगों को और भी अधिक नुकसान हुआ है।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर 

स्थानीय प्रशासन और अधिकारी अब प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। गांव में इस समय असहज स्थिति बनी हुई है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

(रिपोर्ट- संजीव नैपुरी)

ये भी पढ़ें-

10 साल की रूबी ढल्ला की वो कहानी, मिलने आ रही थीं तभी हो गई इंदिरा गांधी की हत्या

दिल्ली में कांग्रेस की 'प्यारी दीदी योजना' फेल? स्टार प्रचारक रहे डीके शिवकुमार ने Exit Polls पर किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।