1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में CM के तौर पर कौन है पहली पसंद? क्या रहेगी जनसुराज की भूमिका? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात

बिहार में CM के तौर पर कौन है पहली पसंद? क्या रहेगी जनसुराज की भूमिका? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 01, 2025 09:56 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 12:51 am IST

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच बिहार के सीएम फेस को लेकर 2 सर्वे सामने आए हैं। जिनका डाटा चौंकाने वाला है।

सीएम फेस को लेकर JVC के...- India TV Hindi
सीएम फेस को लेकर JVC के सर्वे और SPICK MEDIA NETWORK के सर्वे सामने आए Image Source : INDIA TV GFX

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ सर्वे सामने आए हैं, जिसमें बिहार के आने वाले भविष्य की झलक दिखाई देती है। बिहार के सीएम फेस को लेकर हुए JVC के सर्वे और SPICK MEDIA NETWORK के सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। 

JVC का सर्वे क्या कहता है?

JVC ओपिनियन पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता ने फिर से सीएम पद के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया है। 27 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने नीतीश के पक्ष में राय दी, जबकि तेजस्वी यादव को 25 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इनके बाद प्रशांत किशोर 15 प्रतिशत, चिराग पासवान 11 प्रतिशत और सम्राट चौधरी 8 प्रतिशत वोट पाकर रेस में आते दिख रहे हैं।

सीएम फेस की पसंद (JVC ओपिनियन पोल)

नीतीश कुमार     27%
तेजस्वी यादव     25%
प्रशांत किशोर 15%
चिराग पासवान 11%
सम्राट चौधरी 8%

Bihar assembly elections 2025
Image Source : INDIA TVJVC का सर्वे

SPICK MEDIA NETWORK का सर्वे क्या कहता है?

SPICK MEDIA NETWORK के सर्वे के मुताबिक, सीएम पद के लिए जनता ने तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा पसंद किया है। 30.5% उत्तरदाताओं ने तेजस्वी यादव को सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है। वहीं नीतीश कुमार को 27.4%, प्रशांत किशोर को 13% और चिराग पासवान को 12% उत्तरदाताओं ने पसंद किया है। हालांकि 30.6% लोग चाहते हैं कि NDA की वापसी पर नीतीश सीएम बनें।

सीएम फेस की पसंद (SPICK MEDIA NETWORK सर्वे)

तेजस्वी यादव 30.5%
नीतीश कुमार 27.4%
प्रशांत किशोर 13%
चिराग पासवान  12%

नोट- केवल 30.6% लोग चाहते हैं NDA की वापसी पर नीतीश सीएम बनें।

Bihar assembly elections 2025
Image Source : INDIA TVSPICK MEDIA NETWORK का सर्वे

क्या रहेगी जनसुराज की भूमिका?

Vote Vibe सर्वे के मुताबिक, 56.3% लोग जनसुराज को वोट काटने वाला मानते हैं। वहीं 15.8% लोग किंगमेकर मानते हैं। 9.9% लोग मानते हैं कि जनसुराज का प्रदर्शन खराब रहेगा और 9.6% लोग ये मानते हैं कि वह इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। वहीं 8.4% लोग ये मानते हैं कि प्रशांत किशोर सीएम बनेंगे। 

सर्वेक्षण के निष्कर्ष आगे बताते हैं कि प्रशांत किशोर का जन सुराज अभियान किंगमेकर की भूमिका निभाने की संभावना नहीं रखता, बल्कि इसे मुख्य रूप से वोट काटने वाला माना जा रहा है। हालांकि, उनका अभियान कई सीटों पर, खासकर त्रिकोणीय मुकाबलों में, अंतर को कम कर सकता है।

वोट काटने वाला 56.3%
किंगमेकर   15.8%
खराब प्रदर्शन  9.9%
कह नहीं सकते  9.6%
पीके बनेंगे सीएम  8.4%

Bihar assembly elections 2025
Image Source : INDIA TV GFX Vote Vibe सर्वे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।