1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Cabinet Expansion: नीतीश ने नए मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश ने नए मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 16, 2022 02:04 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 03:20 pm IST

Bihar Cabinet Expansion : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास के साथ ही ग्रामीण विकास कार्य विभाग मिला है। वित्त और संसदीय कार्य विभाग विजय चौधरी को मिला है। वहीं तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।

Nitish kumar Cabinet portfolios of new ministers- India TV Hindi
Nitish kumar Cabinet portfolios of new ministers Image Source : INDIA TV

Highlights

  • तेजस्वी के पास स्वास्थ्य, पथ-निर्माण विभाग
  • नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा
  • तेज प्रताप को मिला वन एवं पर्यावरण विभाग

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में नीतीश सरकार अपनी कैबिनेट का विस्तार करने के साथ ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन के साथ ही गृह विभाग अपने पास ही रखा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास के साथ ही ग्रामीण विकास कार्य विभाग मिला है। वित्त और संसदीय कार्य विभाग विजय चौधरी को मिला है। वहीं तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।

Portfolios of new ministers in Bihar
Image Source : INDIA TVPortfolios of new ministers in Bihar

राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नीतीश ने अपनी कैबिनेट का विस्तार आज किया।  राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली जबकि जनता दल यूनाइटेड के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें नीतीश ने सभी पुराने मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में जगह दी है। वहीं कांग्रेस के दो विधायक मंत्री बनाए गए हैं जबकि हम को एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री पद मिला है। 

आरजेडी से 16 मंत्री

आरजेडी कोटे के 16 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ-1.तेज प्रताप यादव, 2.आलोक मेहता, 3.अनिता देवी, 4.सुरेंद्र यादव, 5.चंद्रशेखर, 6.ललित यादव, 7.जितेंद्र राय, 8.रामानंद यादव, 9.सुधाकर सिंह, 10.कुमार सर्वजीत, 11.सुरेंद्र राम, 12.शमीम अहमद, 13.शहनवाज, 14. मो. इसराइल मंसूरी, 15. कार्तिक सिंह. 16.समीर महासेठ

Nitish kumar divided portfolios of new ministers
Image Source : INDIA TVNitish kumar divided portfolios of new ministers

जेडीयू कोटे से 11 मंत्री-1.विजय चौधरी, 2.बिजेंद्र यादव, 3.अशोक चौधरी, 4.शीला मंडल, 5.श्रवण कुमार, 6.संजय झा, 7.लेसी सिंह, 8.जमा खान, 9.जयंत राज, 10.मदन सहनी,11.सुनील कुमार

Bihar Cabinet Expansion
Image Source : INDIA TVBihar Cabinet Expansion

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।