1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश सरकार में बढ़ा बीजेपी का दबदबा, इन 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश सरकार में बढ़ा बीजेपी का दबदबा, इन 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 26, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 06:04 pm IST

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी एक्टिव हो गई है। आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। बीजेपी कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी 7 विधायक- India TV Hindi
मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी 7 विधायक

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी एक के बाद एक कई राज्यों में जीत हासिल करने के बाद अब बिहार में एक्टिव हो गई है। इस बीच, आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। केवल बीजेपी कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे बीजेपी का दबदबा बिहार की नीतीश सरकार में और भी बढ़ गया है। 

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. संजय सरावगी (बड़े वैश्य नेता): दरभंगा सीट से विधायक हैं। 5 बार से लगातार जीत रहे हैं।
  2. डॉ सुनील (बड़े कुशवाहा नेता): नालंदा की बिहार शरीफ सीट से विधायक हैं। 3 बार से लगातार विधायक हैं। सीएम नीतीश के गृह जिले से आते हैं।
  3. जीवेश कुमार मिश्रा (मिथिलांचन रीजन के भूमिहार नेता): दूसरी बार मंत्री बनाए गए हैं। लगातार दो बार से विधायक हैं। दरभंगा की जाले सीट से बीजेपी विधायक हैं।    
  4. राजू सिंह (मिथिलांचन रीजन के बड़े राजपूत नेता): मुजफ्फरपुर की साहिबगंज सीट से विधायक।
  5. मोतीलाल (ओबीसी की तेली जाति से): सीतामढ़ी की रीगा सीट से बीजेपी विधायक हैं। 2 बार विधायक चुने जा चुके हैं। पहली बार 2010 में चुनाव जीते थे। 2020 में दूसरी बार विधायक चुने गए। 
  6. कृष्ण कुमार मंटू (ओबीसी की कुर्मी जाति से): सारण की अमनौर सीट से बीजेपी के विधायक हैं। 2010 में जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे। 2020 में बीजेपी के टिकट पर जीते।
  7. विजय कुमार मंडल (अति पिछड़ा)- सीमांचल रीजन में मजबूत पकड़ रखते हैं। अररिया की सिकटी सीट से विधायक हैं। लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 

दिलीप जायसवाल का इस्तीफा

ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से बीजेपी बिहार के जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की है। बिहार सरकार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 7 मंत्री पद की जगह खाली थी। नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़कर जनवरी 2024 में बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी, उस समय 30 सदस्य मंत्री बने थे। बीजेपी से 16 मंत्री, जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल थे। जेडीयू कोटे से 13 मंत्री बनाए गए थे। वहीं, एक जीतन राम मांझी की पार्टी से मंत्री हैं। बीजेपी कोटे के मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

बता दें कि बिहार में आठ महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी अभी से चुनावी समीकरण साधने में जुट गई है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। पीएम मोदी के बिहार दौरे के दो दिन बाद ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ है, जो महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। 

ये भी पढ़ें-

झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर भारी बवाल, दो गुटों में जमकर पथराव और आगजनी

जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, राजौरी में सेना की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।