बिहार की सियासत में आज बहुत बड़े बदलाव का दिन है। करीब 20 साल तक बिहार की कमान संभालने के बाद अब नीतीश कुमार फिर दिल्ली की सियासत करने की तैयारी में है। नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले हैं। इस खबर ने हर किसी को चौंका कर रखा दिया है। जदयू नेताओं ने कहा है कि पार्टी नीतीश कुमार की है और हर फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। इन सब के बीच अब सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर के पूरे मामले की जानकारी दे दी है।
सीएम नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के कहा- "पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।"
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।"
आपको बता दें कि नीतीश कुमार का बिहार से दिल्ली जाना राज्य की सियासत में बहुत बड़ा बदलाव है। 2005 के बाद से बिहार की सियासत नीतीश के इर्द गिर्द ही घूमती रही हैं लेकिन हाल में नीतीश की सेहत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए 2025 विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश ने गृह विभाग का पद छोड़ दिया था। बिहार की कमान संभालने के बाद ये पहला मौका था जब नीतीश ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। अब वो बिहार की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने जा रहे हैं।
इसके साथ ही बिहार में नए सीएम फेस की तलाश भी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम हो सकता है। साथ ही नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में भी एंट्री हो सकती है। निशांत कुमार बिहार विधानपरिषद जा सकते हैं। साथ ही उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Live: CM नीतीश का राज्यसभा जाना तय, खुद ट्वीट कर के किया कंफर्म, पटना की सड़कों पर जुटे कार्यकर्ता, देखें हर अपडेट
बिहार में पहली बार बीजेपी का बनेगा का मुख्यमंत्री! जानिए CM की रेस में किसका नाम सबसे आगे?
संपादक की पसंद