Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बीपीएल परिवारों की छतों पर फ्री में लगेंगे सोलर पैनल, जानें कैसे मिलेगा 'कुटीर ज्योति योजना' का लाभ

बीपीएल परिवारों की छतों पर फ्री में लगेंगे सोलर पैनल, जानें कैसे मिलेगा 'कुटीर ज्योति योजना' का लाभ

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX Published : Mar 12, 2026 10:00 am IST, Updated : Mar 12, 2026 10:00 am IST

बिहार सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत BPL परिवारों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पहले चरण में 2.5 लाख परिवारों को 1.5 किलोवाट क्षमता के पैनल मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।

Kutir Jyoti Yojana Bihar, free solar panel for BPL families- India TV Hindi
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL बिहार सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल दिए जा रहे हैं।

पटना: बिहार सरकार गरीब परिवारों को बिजली बिल की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए 'कुटीर ज्योति योजना' चला रही है। यह योजना मुख्य रूप से बीपीएल यानी कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों और कुटीर ज्योति बिजली कनेक्शन वाले लोगों के लिए है। योजना के तहत सरकार उनकी घर की छत पर सरकार मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी। इससे गरीब भी बिजली के बिल की चिंता किए बगैर पंखा, बल्ब, मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरी सुविधाएं उठा सकेंगे। यह पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से जुड़ी है और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देती है।

इस योजना की शर्तें क्या हैं?

आवेदन करने वाले के पास छायामुक्त और पक्की छत होनी चाहिए। पैनल लगवाने के लिए सहमति देनी पड़ती है, और इसे लगाने का पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की होती है। इसमें कोई छुपी हुई फीस नहीं है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बीपीएल कार्ड वाले परिवार, कुटीर ज्योति बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ता और गांव में रहने वाले SC/ST या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आवेदन कर सकते हैं। यह योजना शहर या गांव दोनों जगह लागू है।

इस योजना के लाभ क्या हैं?

  1. उपभोक्ता को मुफ्त बिजली मिलती है।
  2. ग्रिड बिजली पर निर्भरता खत्म होती है।
  3. पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता।
  4. बिहार सरकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ यह अतिरिक्त सुविधा दे रही है, जिससे गरीब परिवारों का मासिक खर्च बचता है।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि पहले 28 फरवरी थी, लेकिन अब बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। योजना के पहले चरण में प्रदेश के 2.50 लाख बीपीएल परिवारों की छतों पर सरकार अपने खर्चे से 1.5 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लेट लगाएगी। इसलिए अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, और बीपीएल परिवार से आते हैं, तो जल्दी से आवेदन करें, ताकि पहले चरण में पैनल लग सके। यह योजना बिहार के लाखों गरीब परिवारों को लाभान्वित कर सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने जिले के बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement