1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: लालू प्रसाद यादव ने पहली बार पोती को गोद लिया, शेयर कीं तस्वीरें और VIDEO, आप भी देखें

बिहार: लालू प्रसाद यादव ने पहली बार पोती को गोद लिया, शेयर कीं तस्वीरें और VIDEO, आप भी देखें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 27, 2023 08:18 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 08:26 pm IST

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोती को पहली बार गोदी में लेकर फोटो क्लिक करवाई हैं और इन फोटोज को शेयर किया है। गौरतलब है कि लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं।

Lalu Prasad Yadav Pics With granddaughter- India TV Hindi
पोती को गोद में लिए लालू यादव Image Source : TWITTER/LALUPRASADRJD

पटना: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोती को पहली बार गोदी में लेकर फोटो क्लिक करवाई हैं और इस फोटोज को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। गौरतलब है कि लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। 

लालू ने तेजस्वी की बेटी को गोद में लेकर ट्विटर पर फोटो पोस्ट कीं और कहा, 'नवरात्रि के पवित्र अवसर पर माता रानी के असीम आशीर्वाद तथा रहमतों, नेकियों और बरकतों के मुक़द्दस माह-ए-रमजान एवं चैती छठ महापर्व  के पावन दिन लक्ष्मी रत्न पौत्री के जन्म पर प्रेषित आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।'

लालू ने कहा, 'अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है। आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं। इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है।'

लालू ने कहा, 'कभी-कभार अनुभूति होती है कि नाती-पोती आपकी आत्मा का भी थोड़ा सा हिस्सा आपसे ले लेते हैं।

ये भी पढ़ें- 

भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता हुए गुमशुदा, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

अतीक अहमद को हो सकती है फांसी या उम्रकैद, ये है वो मामला जिसकी वजह से माफिया को लाया गया प्रयागराज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।