1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "हमारे जैसे देश के करोड़ों लोग चाहते हैं नीतीश पीएम बनें," मंत्री जमा खान बोले- और कैसा नेता चाहिए?

"हमारे जैसे देश के करोड़ों लोग चाहते हैं नीतीश पीएम बनें," मंत्री जमा खान बोले- और कैसा नेता चाहिए?

 Published : Nov 01, 2023 08:25 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 08:25 am IST

कैमूर के भभुआ पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने इशारों ही इशारों में कहा कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश जी को बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे करोड़ों लोग और जो देश के चाहने वाले हैं वह नीतीश जी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

bihar minister jama khan- India TV Hindi
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान Image Source : FILE PHOTO

नीतीश कुमार खुद भले ही खुले तौर पर पीएम बनने की आकांक्षाएं नहीं दिखाते मगर उनके मंत्री और समर्थक उनकी तरफ से पूरी फील्डिंग करते हैं। अब एक कार्यक्रम में शामिल होने कैमूर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने भी सीएम नीतीश कुमार को पीएम बनाने को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं। मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि नीतीश जी हमारे नेता में कोई स्वार्थ, कोई लालच नहीं है। उनके शब्दों से उनके मुंह से कभी नहीं सुना होगा कि हमे प्रधानमंत्री बनना है। लेकिन हमारे जैसे करोड़ों नौजवान हैं जो चाहते हैं कि नीतीश कुमार जी आगे बढ़ें। 

"भाजपा इसे गलत साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूं"

राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि इन्होंने (नीतीश) बिहार में काफी विकास का काम किया है। कभी जाति की बात नहीं की... इसका मैं चैलेंज करता हूं। अगर कोई एक व्यक्ति भाजपा के लोग इसे गलत साबित कर दें तो उस दिन मैं राजनीति छोड़ दूंगा। आज भी हम लोग महागठबंधन के साथ हैं लेकिन उनका सम्मान करते हैं। उनका काम भी करते हैं। इस दौरान मंत्री जमा खान ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग मंच पर चढ़ते हैं तो सिर्फ विरोध करते हैं और हिंदू-मुस्लिम करते हैं। इनका काम से कोई लेना-देना नहीं है। जनता इन लोगों को 2024 में सबक सिखाएगी।

"...और कैसा नेता चाहिए देश को?"
वहीं इस दौरान जब खान से ये सवाल किया गया कि क्या देश के प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बन सकते हैं, तो बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि एकदम बन सकते हैं। उनकी ईमानदार छवि है... आप देखे हैं ईमानदार हैं, कोई परिवारवाद की बात नहीं, कोई जातिवाद नहीं, कोई धर्मवाद नहीं...  सबको लेकर चलना है। जो संविधान में बताया है, सबको लेकर उसी के मुताबिक चलते हैं और कैसा नेता चाहिए देश को? इसलिए देश के नौजवान, देश को जो चाहने वाले लोग हैं, जो भाईचारा मोहब्बत में जोड़ना चाहते हैं, वह नीतीश कुमार का नाम लेते हैं।

(रिपोर्ट- मुकुल जायसवाल)

ये भी पढ़ें-

LPG Price Hike: महंगाई की मार से नवंबर का आगाज, गैस सिलेंडर पर  बढ़े इतने रुपये

लगातार 4 हार के बाद PAK को कैसे मिली जीत? इस खिलाड़ी ने Playing 11 में आकर पैदा किया बड़ा अंतर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।