1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: दोनों डिप्टी सीएम समेत नीतीश सरकार के 5 मंत्री कोविड पॉजिटिव, NMCH के अब तक 218 डॉक्टर संक्रमित

बिहार: दोनों डिप्टी सीएम समेत नीतीश सरकार के 5 मंत्री कोविड पॉजिटिव, NMCH के अब तक 218 डॉक्टर संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2022 01:08 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 01:18 pm IST

पिछले दिनों बिहार में संक्रमण के 893 नए मामले आए हैं। सिर्फ पटना जिले में कोविड-19 के 565 नए मामले आए हैं। 24 घंटों में आए मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

Bihar Ministers have been tested for covid positive - India TV Hindi
Bihar Ministers have been tested for covid positive  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • एक दिन में दर्ज हुए करीब एक हजार मामले
  • बिहार में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
  • पटना में आए सबसे अधिक केस

पटना: बिहार में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नीतीश सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह और रेणु देवी कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल के अब तक 218 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालात गंभीर नजर आ रहे हैं।राज्य मंत्री सुनील कुमार, विजय चौधरी और अशोक कुमार चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पिछले दिनों राज्य के नालंदा मेडिकल कॉलेज के 72 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले 87 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। आज 55 से अधिक डॉक्टर कोविड संक्रमित पाए गए हैं। अब तक कुल 200 से अधिक डॉक्टर कोविड संक्रमित पाए गए हैं। 

पिछले दिनों बिहार में संक्रमण के 893 नए मामले आए हैं। सिर्फ पटना जिले में कोविड-19 के 565 नए मामले आए हैं। 24 घंटों में आए मामलों में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। नीतीश सरकार को रात्रि कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लगाने का आदेश दिया गया है। ये आदेश गुरुवार से लागू कर दिया जाएगा।

देशभर में बीते 24 घंटे में 58 हजार 97 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 534 लोगों की मौत हुई है और 15 हजार 389 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कुल 4 लाख 82 हजार 551 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 4.18 प्रतिशत पहुंच गई है। अभी देश में 2 लाख 14 हजार 4 एक्टिव केस हैं। 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में 55 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।