1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई', राबड़ी देवी ने किया बड़ा दावा

'तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई', राबड़ी देवी ने किया बड़ा दावा

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 25, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 02:18 pm IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा है और उन्हें 4 बार मारने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Tejashwi Yadav Rabri Devi- India TV Hindi
राबड़ी देवी ने तेजस्वी को लेकर किया बड़ा दावा। Image Source : PTI

बिहार में विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। इस बीच अब शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे हर कोई चौंक गया है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा होने की बात कही है।

राबड़ी देवी ने क्या कहा?

राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि "तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन हैं। नाला का कीड़ा हैं।"

विधानसभा में लगातार हंगामा

बिहार विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार हंगामा जारी है। तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दोनों से ही तीखी नोकझोंक हुई है। विधानसभा में बवाल को रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा है।  

बिहार में कब है चुनाव?

बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर महीने में आयोजित किए जा सकते हैं। राज्य में कुल 243 सीटों के लिए वोटिंग होगी। किसी भी दल को बहुमत और सत्ता हासिल करने के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

ये भी पढ़ें- RJD प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'तेज प्रताप यादव का कोई अस्तित्व नहीं, तेजस्वी के सामने आरजेडी में किसी की औकात नहीं'

"अब लग रहा है कुर्सी खिसक रही है", सत्ता पक्ष पर बिफरे तेजस्वी, भाषण को डिस्टर्ब करने का लगाया आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।