1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में ओवरब्रिज के पिलर और दीवार के बीच फंसे लड़के की मौत, 2 दिन से था लापता

बिहार में ओवरब्रिज के पिलर और दीवार के बीच फंसे लड़के की मौत, 2 दिन से था लापता

 Published : Jun 08, 2023 11:53 am IST,  Updated : Jun 08, 2023 10:19 pm IST

किशोर की पहचान खिरीआंव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ भोला साह के 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई और वह घर से दो दिनों से लापता था।

Teenager trapped between pillar and wall of Son bridge- India TV Hindi
बिहार में पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसा लड़का Image Source : INDIA TV

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में नासरीगंज- दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच 12 साल का एक लड़का फंस गया। बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्रशासन द्वारा उसे सुरक्षित निकालने की भरसक कोशिश की जा रही है। करीब दो फुट से भी कम चौड़ी दरार में फंस जाने से किशोर का शरीर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा था। किशोर की पहचान खिरीआंव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ भोला साह के 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि किशोर अर्ध विक्षिप्त है तथा घर से दो दिनों से लापता था।

बच्चे को बचाने की सारी कोशिशें नाकाम

घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र की है जहां नासरीगंज से दाउदनगर जाने वाली सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर नंबर-1 के पास लड़का फंस गया था। गैप के बीच उसका हाथ दिख रहा था। वह दो दिनों से घर से लापता था लेकिन बुधवार को अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। रात में भी टीम पहुंची थी, लेकिन बच्चे को नहीं निकाला जा सका था। आज सुबह फिर बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई लेकिन सारी कोशिश नाकाम रही।

नासरीगंज पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नासरीगंज पहुंचकर अधिकारियों से बात की थी। नासरीगंज के थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दरार में फंसे किशोर को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज पिलर में होल कर किशोर को निकालने का प्रयास किया जाएगा। दो फुट से भी कम चौड़ी दरार होने के कारण हालांकि रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही है। पिलर पर कबूतर भी अपना बसेरा बनाए हुए हैं, तो संभावना है कि किशोर कबूतर पकड़ने आया हो और दरार में गिर गया हो। उन्होंने बताया कि दरार एक तरफ से खुली हुई है, इससे सिलेंडर और पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। हालांकि लाख कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें-

तार के सहारे ऊपर पहुंचा किशोर?
बताया जा रहा है कि पिलर से नीचे एक तार लटक रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उसी तार के सहारे किशोर ऊपर पहुंचा होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के शरीर के अंग हिले रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद किशोर के पिता कहते हैं कि वह विक्षिप्त है और घर से तीन दिन से लापता है। इसके रोने की आवाज सुनकर गाय चरा रहे लोगों ने उसके फंसे होने की सूचना दी।

(रोहतास से रंजन सिंह की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।