1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'हमारे विधायकों को बीजेपी ने चुरा लिया', 3 विधायकों के गायब होने पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

'हमारे विधायकों को बीजेपी ने चुरा लिया', 3 विधायकों के गायब होने पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 16, 2026 07:38 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 07:38 pm IST

हमारे विधायक कब चोरी हो गए पता ही नहीं चला, बीजेपी ने हमारे विधायकों को चुरा लिया। यह कहना है बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का। कांग्रेस के तीन विधायक राज्यसभा चुनाव में वोट डालने नहीं पहुंचे।

Rajesh Ram- India TV Hindi
राजेश राम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Image Source : REPORTER INPUT

पटना:  बिहार में राज्यसभा का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। कुल पांच में से छह उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन कांग्रेस विधायकों के फोन देर रात से ही स्विच ऑफ होने लगे थे। इससे महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत की संभावना पर हार के बादल मंडराने लगे थे। वहीं आज स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी। और कांग्रेस के तीन विधायकों के वोटिंग में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे विधायकों को बीजेपी ने चुरा लिया है।

13 मार्च तक संपर्क में थे सभी विधायक

राजेश राम ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और हमारे सभी विधायक 13 मार्च से लगातार हमारे संपर्क में थे। 13 मार्च की रात तक सभी विधायकों से सहज तौर पर बातचीत हो रही थी और ऐसा कुछ नहीं लग रहा था कि वे अचानक से अनरीच हो जाएंगे। आखिर ऐसी कौन सी बात आ गई की 13 तारीख के बाद से हमारे तीन विधायक अनरीच हो गए। मैंने मैसेज भी किया, संपर्क करने की कोशिश की। उनके परिजनों के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वे ट्रेस नहीं हो पाए।

वोट और जनप्रतिनिधियों को चुराने का आरोप

राजेश राम ने आरोप लगाया कि बीजेपी जहां रहती है वह वोटों की चोरी करके सरकार बनाती है। कई राज्यों में बीजेपी ने ऐसा किया है। वोट चोरी से नहीं जीत पाते हैं तो विधायकों को चुरा लेते हैं। हमारे जीते हुए प्रतिनिधियों को बीजेपी ने चुरा लिया। एक विधायक आए थे हमारे पास। उन्होंने बताया कि हमारे विधायकों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। 

विधायक कब चोरी हो गए पता ही नहीं चला

राजेश राम ने कहा कि 13 तारीख के बाद हमारे विधायक कब चोरी हो गए कहना मुश्किल है। सीनियर नेताओं से राय लेकर हम उन पर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह माफ करने वाली बात नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।