1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुस्लिम लड़की से विकास को शादी करना पड़ा महंगा, परिजन बोले- पत्नी ने जहर देकर मार डाला

मुस्लिम लड़की से विकास को शादी करना पड़ा महंगा, परिजन बोले- पत्नी ने जहर देकर मार डाला

 Published : Oct 20, 2023 07:36 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 07:36 am IST

बिहार के दरभंगा में एक 20 साल के लड़के ने 6 महीने पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा और लड़की अपने मायके में रहने लगी। लेकिन कल अचानक लड़की ने विकास को मायके बुलाया और उसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई।

darbhanga- India TV Hindi
परिजनों ने लड़की पक्ष पर लगाए बेटे को जहर देकर मारने के आरोप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

दरभंगा: अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक विकास यादव की मौत डीएमडीएच में इलाज के दौरान हो गई। मृतक के परिजन ने युवक की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि दिल्ली में रहने के दौरान 6 महीने पहले विकास ने एक मुस्लिम लड़की से शादी कर ली थी। लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटते ही उसका मन बदल गया था। जिस कारण दोनो में कई दिनों से विवाद चल रहा था। कल सुबह करीब साढ़े आठ बजे पत्नी के बुलाने पर विकास अपने घर से ससुराल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय आया था और कुछ देर बाद ही उसके ससुराल से मौत की खबर आई है। 

"मायके में रहने का खर्च मांग रही थी पत्नी"

वहीं मृतक विकास के दादा रामस्वार्थ यादव ने कहा कि करीब 6 महीने पहले हमारे पोते ने इस मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन लड़की मुस्लिम है जिस वजह से उसे हिंदूओं का रहन-सहन और खान-पान पसंद नही आ रहा था। इस कारण वह अपने मायके पंडासराय में ही रहा करती थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद वह लड़के से अलग रहने का खर्च मांग रही थी। जबकि लड़का इसको रखने के लिए तैयार था। लेकिन वह औरत मायका छोड़कर ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। अभी दो दिन पहले पंचायत के मुखिया को इसने खर्चा नहीं देने की शिकायत की थी। लेकिन मुखिया के बुलाने पर वह पंचायत में नहीं आई। आज विकास को घर से बुलाकर जहर खिलाकर मार दिया है।

पुलिस ने बताया- लड़के ने खाई सल्फास
इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया, सूचना मिली है कि एक युवक ने सल्फास खा लिया है। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का पारिवारिक विवाद से परेशान चल रहा था। लड़की पक्ष का कहना है कि उसी क्रम में उसने जहर खा लिया। जैसी जानकारी मिल रही है, जांच के बाद आगे की  कर्रवाई की जाएगी। 

(रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार)

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में इन विधायकों के काटे टिकट, BJP से आए 6 नेताओं को भी मौका

पीएम मोदी आज देश को सौंपेंगे पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन 'नमो भारत'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।