1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दरोगा की शादी में मेहमान बनकर आई महिला चोर, घर से नगदी और जेवरात उठा ले गई

दरोगा की शादी में मेहमान बनकर आई महिला चोर, घर से नगदी और जेवरात उठा ले गई

 Published : Dec 04, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 08:27 am IST

बिहार में एक सब इंस्पेक्टर की शादी में दो महिलाएं लाखों रुपये के जेवरात का बैग लेकर लापता हो गईं। पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।

शादी में चोरी- India TV Hindi
शादी में चोरी Image Source : FILE PHOTO

ठंड के दिनों में चोरी आमतौर पर बढ़ जाती है। चोरों का आतंक कब किसके घर पर पड़ जाए नहीं पता होता है। ऐसी ही एक चोरी की घटना पटना के दीघा से आई हैं, जहां महिला मेहमान बनकर एक पुलिस की रिसेप्शन पार्टी  से लाखों रुपये के गहने से भरा बैग उड़ा लिया। 

दो महिलाओं ने की चोरी 

महिला मेहमान के भेष में चोर थी लेकिन लोगों को लगा कि वे भी मेहमान है। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दीघा गणेश लाल रोड के रहने वाले शशि रंजन हैं। वर्तमान में वह सारण जिले में दरोगा पद पर कार्यरत है। दरोगा की शादी 28 नवंबर को हुई थी। वहीं दीधा आशियाना रोड में स्थित डान बास्को हाई स्कूल में स्थित मैरिज हॉल में रिसप्शन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दो महिलाओं की एंट्री होती है। 

बढ़िया से तैयार होकर आई थी 
फुटेज की मुताबिक, पार्टी में दूल्हा और दुल्हन को सभी मेहमान बधाई दे रहे थे। तभी बढ़िया कपड़े में दो महिलाएं आती है और कुछ देर तक हॉल में ठहलती नजर दिखती है। इसी बीच मौका देखते ही एक महिला ने स्टेज पर खड़ी महिला को इशारा करती है फिर इसके बाद वो नीले रंग का बैग लेकर निकल जाती है। 

बैग में क्या-क्या था?
परिजनों ने बताया कि दुल्हन को मिली 6 अंगूठिया, चार सेट हाथ के कड़े, दो कान के झुमके, दो नाक की नथनी और पांच सेट चांदी के पायल था। इसके अलावा 27 हजार कैश रुपये थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।