1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामले में गवाह बने ड्राइवर की पत्नी को मिली धमकी, थाने में दर्ज कराई शिकायत

तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामले में गवाह बने ड्राइवर की पत्नी को मिली धमकी, थाने में दर्ज कराई शिकायत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 27, 2026 10:44 am IST,  Updated : Jun 27, 2026 10:55 am IST

तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी को धमकी मिली है। आरोप है कि धमकी देने वाले ने कहा कि उनके पति गवाही न दें। ड्राइवर की पत्नी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

तेज प्रताप यादव - India TV Hindi
तेज प्रताप यादव। फाइल फोटो Image Source : PTI

पटना: जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव के ड्राइवर और उनकी पत्नी ने चोरी के मामले में गवाही से जुड़ी धमकियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। ड्राइवर अनिल यादव का कहना है, "गवाही में मेरा नाम आया था। मेरी पत्नी को धमकी दी गई कि मैं गवाही न दूं, जिससे हम डरे हुए हैं। अब हम औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं। यह घटना रात में हुई। मैं तेज प्रताप के साथ ड्यूटी पर था..."।

वहीं, ड्राइवर अनिल यादव की पत्नी रंजू देवी ने कहा कि मैं रात में घर पर अकेली थी, मेरे पति काम पर गए हुए थे। वे तेज प्रताप यादव के लिए ड्राइवर का काम करते हैं। चोरी का कोई मामला हुआ है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अनिल से कहूं कि वे गवाही न दें। उन्होंने कहा कि अगर अनिल ने गवाही दी, तो वे हमारे पूरे परिवार का अपहरण करवा लेंगे। 

तेज प्रताप यादव ने पीए के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

इससे पहले पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अभी हाल में ही अपने पर्सनल असिस्टेंट (पीए) मोती लाल राय के खिलाफ़ अपने घर से चोरी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। यह घटना तब हुई है जब कुछ दिन पहले ही ज़बरदस्ती घर में घुसने और धमकी देने के आरोपों में दोनों के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में तेज प्रताप ने कहा कि 22 जून को उनके हार्डिंग रोड स्थित घर से उनके "पार्टी फंड" से लगभग 20 लाख रुपये, दो तोले की सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चार सोनी पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स हैंडसेट चोरी हो गए। उन्होंने इसके लिए मोती लाल राय को ज़िम्मेदार ठहराया।

इससे पहले 10 जून को आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव के खिलाफ केस दर्ज की गई थी। आकाश ने आरोप लगाया कि RJD के संस्थापक लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप और मोती लाल राय ने 6 जून को उनके घर में ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश की और बाद में उनके परिवार को फ़ोन पर धमकी दी।

ये भी पढ़ेंः तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये और 4 iPhone चोरी, कई कीमती सामान भी गायब; PA के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार की सियासत से बड़ी खबर, राबड़ी देवी को एक हफ्ते में बंगला खाली करने का नोटिस मिला, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।